एक्सप्लोरर

Malware Alert: Joker Malware मिलने के बाद गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए ये 9 ऐप, अगर आपके फोन में भी हैं तो फौरन करें अनइंस्टॉल

Virus Alert: गूगल ने जोकर मालवेयर मिलने के बाद 9 एंड्रॉयड ऐप को प्ले स्टोर पर बैन किया है. ये ऐप लोगों के फोन में सेंध लगा रहे थे. आइए जानते हैं ये ऐप कौनसे हैं और इस तरह के ऐप से कैसे बच सकते हैं.

Malware Alert: अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो ये खबर आपके काम की है और इसमें बताई हर बात पर आपको ध्यान देना चाहिए. दरअसल गूगल की तमाम सख्ती के बाद भी हैकर्स किसी न किसी तरह प्ले स्टोर में जगह बना लेते हैं और फिर लोगों के फोन से डेटा चुराते हैं. गूगल ने ऐसे ही 9 एंड्रॉयड ऐप को प्ले स्टोर पर बैन कर दिया है. इन ऐप में जोकर मालवेयर मिला है और ये इस मालवेयर के सहारे लोगों के फोन में सेंध लगा रहे थे. आइए जानते हैं ये 9 ऐप कौनसे हैं और इस तरह के ऐप से कैसे बचा जा सकता है.

गूगल ने इन ऐप पर की है कार्रवाई

हाल ही में गूगल ने जिन 9 ऐप पर कार्रवाई करते हुए इन्हें अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है, उनमें 7 स्मार्टफोन ऐप हैं और 2 स्मार्ट टीवी से जुड़े ऐप हैं. आइए एक-एक करके जानते हैं इन ऐप के नाम.

  • सुपर हीरो इफेक्ट (Super Hero Effect)
  • क्लासिक इमोजी कीबोर्ड (Classic Emoji Keyboard)
  • क्यूआर कोड स्कैन (QRcode Scan)
  • इमोजीवन कीबोर्ड (EmojiOne keyboard)
  • बैटरी चार्जिंग एनिमेशन (Battery Charging Animations Battery Wallpaper)
  • वॉल्यूम बूस्टर (Volume Booster Loud Sound Equaliser)
  • डेजलिंग कीबोर्ड (Dazzling Keyboard)

स्मार्ट टीवी से जुड़े इन 2 ऐप पर भी हुई है कार्रवाई

  • स्मार्ट टीवी रिमोट (Smart TV Remote)
  • हेलोवीन कलरिंग (Halloween Coloring)

क्या होता है Joker Malware?

यह बहुत खतरनाक मालवेयर होता है. ये किसी भी मोबाइल ऐप्लिकेशन में चोरी से घुसता है और छिपकर रहता है. ये यूजर्स की बिना जानकारी और सहमति के मोबाइल से प्रीमियम सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट कर देता है. इसके लिए यह WAP बिलिंग सर्विस का इस्तेमाल करता है.

इस तरह यह मालवेयर बनाता है फोन में जगह

इस तरह के मालवेयर पर नजर रखने के लिए गूगल पैनी नजर रखता है, लेकिन गूगल को धोखा देकर यह प्ले स्टोर पर आ जाता है. दरअसल हैकर्स पहले नॉर्मल ऐप डिवेलप करते हैं. उसमें तमाम फीचर्स देते हैं, ऐसे ऐप पर फर्जी रेटिंग और कमेंट्स भी कराए जाते हैं. जब लोगों को इस पर भरोसा हो जाता है और वह इसे डाउनलोड कर लेते हैं तो कुछ दिन बाद हैकर्स ऐप का अपडेट जारी कर उसमें जोकर मालवेयर घुसा देते हैं. इसके बाद यह मालवेयर आपके फोन में सेंध लगा देता है. गूगल वर्ष 2017 से लेकर अब तक ऐसे 1700 ऐप का पता लगाकर उन्हें प्रतिबंधित कर चुका है जिनमें जोकर मालवेयर था.

इससे बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • सबसे पहले इस तरह की खबर से अपडेट रहें या बीची-बीच में चेक करते रहें कि गूगल ने प्ले स्टोर से किन ऐप्स को बैन किया है.
  • एक बार जब आपको इन ऐप के बारे में पता चल जाए तो देखें कि ये ऐप जाने या अनजाने में आपके फोन में भी तो डाउनलोडेड नहीं हैं.
  • अगर आपके फोन में इस तरह का कोई ऐप है तो उसे फौरन अनइंस्टॉल कर दें.
  • ऐप को हटाने से पहले यह पता कर लें कि आपकी अनुमति के बिना कौन-कौन से प्रीमियम सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन आपके नाम पर चल रहा है.
  • फौरन इन कंपनियों से संपर्क करके इन सब्सक्रिप्शन को बंद कराएं.
  • अब ऐप अनइंस्टॉल करने के बाद फोन में एक अच्छा एंटी वायरस ऐप डाउनलोड करके रख लें.
  • उस एंटी वायरस ऐप को एक बार रन करें ताकि आपके फोन में कोई मालवेयर या वायरस हो तो आपको पता चल सके.
  • अगर वायरल या मालवेयर मिलता है, तो फोन को रीसेट करना बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें

Mobile Safety Alert : कबाड़ में मोबाइल बेचने वालों के लिए खतरे की घंटी, हैकर्स चुरा सकते हैं आपका पर्सनल डेटा, बरतें सावधानी

WhatsApp: सावधान! कहीं आपके पास भी तो नहीं आया Friend in Need वाला मैसेज, ध्यान दिया तो हैकर्स बना लेंगे शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Refrigerators For Small Family : 2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज
2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज
क्या है MySpace जिसकी होने वाली है वापसी? कभी इंटरनेट पर मचाया था धमाल
क्या है MySpace जिसकी होने वाली है वापसी? कभी इंटरनेट पर मचाया था धमाल
ChatGPT या Claude? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसे इस्तेमाल करना आसान
ChatGPT या Claude? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसे इस्तेमाल करना आसान
TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद
TRAI ने शुरू की नई नंबर सीरीज! ठगी वाले कॉल से बचने में मिलेगी मदद

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget