एक्सप्लोरर

Mobile Safety Alert : कबाड़ में मोबाइल बेचने वालों के लिए खतरे की घंटी, हैकर्स चुरा सकते हैं आपका पर्सनल डेटा, बरतें सावधानी

Mobile Safety Alert : अगर आप भी अपने पुराने फोन को कबाड़ में या इधर-उधर बेचते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है.

Mobile Safety Alert : फोन पुराना या खराब होने पर अक्सर लोग उसे घर में छोड़ देते हैं. कुछ दिन तक वह फोन कबाड़ में पड़ा रहता है इसके बाद घर वाले या हम उसे कबाड़ में, या फिर गली-मुहल्ले में दाल, लहसुन, जीरा और बर्तन बेचने वाले को बेच देते हैं. यह सौदा आपको महंगा भी पड़ सकता है. दरअसल इस तरह के फोन आगे मोबाइल मार्केट में जाते हैं और वहां हैकर्स आपके फोन का डेटा निकालकर उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे कई मामले सामने भी आए हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है. हम आपको बता रहे हैं कैसे आप इससे बच सकते हैं.

क्या-क्या चुराते हैं ठग

इस तरह के फोन से ठग आपकी फोटो, उसमें मौजूद वीडियो, सोशल मीडिया डिटेल व अन्य पर्सनल डेटा चुरा लेते हैं. इसके बाद उसके जरिए वह आपको ब्लैकमेल भी कर सकते हैं. 

इस तरह होती है गड़बड़ी

साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, फोन के खराब होने के बाद भी उसमें मौजूद डेटा उसकी ड्राइव में सही सलामत रहता है. जब वह मोबाइल ठीक होकर ऑन होता है तो उसमें मौजूद सारा डेटा ठगों के हाथ लग जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

एक्सपर्ट के अनुसार, इस तरह के मामलों में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होती है. जरा सी लापरवाही उन पर भारी पड़ सकती है. आइए जानते हैं कैसे इस तरह के मामलों से बचा जा सकता है.

  • मोबाइल पुराना हो गया है और आप उसे बदलना चाह रहे हैं तो नए फोन पर जाते ही पुराने फोन का डेटा जरूर डिलीट कर दें. आपको इसके लिए फैक्ट्री रीसेट का ऑप्शन चुनना चाहिए. इससे फोन में कुछ भी नहीं बचेगा.
  • अगर फोन खराब हो गया है और आप उसका डेटा डिलीट नहीं कर पा रहे हैं तो उस फोन को बेचने से बचें. उसे घर में ही संभालकर रख दें. या फिर अगर आप ठीक कराने की स्थित में हैं तो उसे ठीक कराके डेटा डिलीट करें और फिर बेचें.
  • आजकल कई ऐसी कंपनियां हैं जो ई-वेस्ट लेती हैं. आप ऐसे फोन को इधर उधर बेचने से अच्छा इन कंपनियों को दे दें. ये कंपनियां ई-वेस्ट को नष्ट करती हैं. इससे आपका डेटा गलत हाथों में नहीं जाएगा. हालांकि कंपनी का चयन ठीक से करें.
  • बच्चों के हाथों में भी ऐसे पुराने फोन देने से आपको बचना चाहिए. कई बार बच्चे खेलते खेलते इसे फेंक देते हैं. बाद में ये फोन किसी अनजान शख्स के हाथ में लग सकता है और वह इसका मिसयूज कर सकता है.
  • फोन बेचते वक्त उसमें से जीमेल, फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य दूसरे अकाउंट से लॉगआउट जरूर करें. 

ये भी पढ़ें

WhatsApp: सावधान! कहीं आपके पास भी तो नहीं आया Friend in Need वाला मैसेज, ध्यान दिया तो हैकर्स बना लेंगे शिकार

Realme ने 200 एक्सक्लूसिव स्टोर्स किए शुरू, कंपनी का ऑफलाइन मौजूदगी बढ़ाने पर फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget