एक्सप्लोरर

WhatsApp: सावधान! कहीं आपके पास भी तो नहीं आया Friend in Need वाला मैसेज, ध्यान दिया तो हैकर्स बना लेंगे शिकार

WhatsApp Scam Alert: WhatsApp पर इन दिनों Friend in Need नाम से एक स्कैम चल रहा है. जालसाज इसके जरिए कई लोगों को चपत लगा चुके हैं. आइए जानते हैं क्या है यह स्कैम और इससे कैसे बचा जा सकता है.

WhatsApp Scam Alert: वॉट्सऐप (WhatsApp) दुनिया के सबसे पॉपुलर ऐप में से एक है. यह ऐप आपको लगभग हर स्मार्टफोन में दिख जाएगा. आज यह सिर्फ कम्यूनिकेशन के लिए ही नहीं बल्कि, ऑफिस वर्क, बिजनेस आदि के लिए भी काफी उपयोगी हो गया है. वहीं इसका फायदा जालसाज भी उठा रहे हैं. अक्सर ठग अलग-अलग तरीकों और कैंपेन चलाकर वॉट्सऐप के जरिए लोगों से ठगी करते हैं. ठगी का ऐसा ही एक खेल वॉट्सऐप पर इन दिनों चल रहा है. फ्रेंड इन नीड (Friend in Need) नाम के इस स्कैम से जालसाज कई लोगों को चपत लगा चुके हैं. आइए जानते हैं क्या है यह स्कैम और इससे कैसे बचा जा सकता है.

क्या है स्कैम

इस स्कैम में ठग अलग-अलग यूजर्स को उनके दोस्त बनकर फंसाते हैं. आपके पास ठग आपके दोस्त की आईडी से मैसेज भेजते हैं. इसमें वह आपसे कहते हैं कि मैं कहीं बाहर फंस गया हूं और घर जाने के लिए रुपयों की जरूरत है. आदमी दोस्त या अपने रिश्तेदार को मुसीबत में फंसा समझकर मदद कर देता है. इस तरह आपके खाते में सेंध लग जाती है. इस तरह की ठगी अभी यूनाइटेड किंग्डम में खूब हो रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह के कई मामले सामने आए हैं. बड़ी संख्या में यूजर्स इसे लेकर रिपोर्ट भी कर रहे हैं.

ज्यादातर केस में मां को टारगेट कर रहे ठग

Metro की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्कैम में अधिकतर मामले ऐसे हैं जिनमें ठगों ने ऐसी महिलाओं को टारगेट किया जिनके बच्चे हैं. वे उनके बच्चे की आईडी से मदद का मैसेज भेजते हैं क्योंकि सामने मां होती है और उसे लगता है कि उसका बच्चा मुसीबत में है, ऐसे में वह फौरन रुपये भेज देती हैं. National Trading Standards के मुताबिक, यूनाइटेड किंग्डम में रहने वाले 59 प्रतिशत यूजर्स को इस स्कैम के मैसेज मिल चुके हैं.

वॉट्सऐप ने जारी किया अलर्ट

इस स्कैम को लेकर वॉट्सऐप ने भी अपने यूजर्स को अलर्ट जारी किया है. उनसे इस तरह के मैसेज को इग्नोर करने को कहा गया है. किसी भी हाल में अपनी बैंकिंग डिटेल्स ऐसे लोगों से शेयर न करने की अपील भी की गई है.

इस तरह करते हैं खेल

साइबर एक्सपर्ट के अनुसार, हैकर्स इस तरह के मामलों में आपके दोस्त या परिचितों का पहले तो अकाउंट हैक करते हैं इसके बाद उससे वह आपके कॉन्टैक्ट में शामिल लोगों को मैसेज भेजकर जाल में फंसाते हैं.

बरतें ये सावधानी

  • अगर इस तरह का कोई मैसेज आए तो उसे इग्नोर कर दें.
  • अगर सच में ही आपका कोई अपना मुसीबत में होगा और उसे मदद की जरूरत होगी तो वह आपको कॉल भी कर सकता है. ऐसे कॉल का इंतजार करें.
  • यहां इस बात का ध्यान रखें कि इसका मतलब ये नहीं कि आप कॉल पर आई मदद को बिना सोचे समझे हां कर दें. कॉल करके भी ठगी हो सकती है. ऐसे में आपको अलर्ट रहने की जरूरत है.
  • कभी भी इस तरह का मैसेज या कॉल आए और आप असमंजस में हों तो सामने वाले से कुछ चीजें वेरिफाई करें. वो ऐसी चीज हो सकती है जो आपके और उस आईडी वाले असली व्यक्ति के साथ जुड़ी हो. जालसाज को इसकी जानकारी नहीं होगी और उसकी चोरी पकड़ी जा सकती है.
  • अगर आप इस तरह के मैसेज पर ध्यान दे भी देते हैं तो भी अपनी निजी जानकारी, बैंकिंग से जुड़ी जानकारी और जरूरी डॉक्युमेंट्स को चैट पर शेयर न करें.
  • ऐसे संदिग्ध मैसेज भेजने वाले को फौरन ब्लॉक कर दें. साथ ही वॉट्सऐप को भी रिपोर्ट करना न भूलें.

ये भी पढ़ें

Best Smart Watch: Apple को पछाड़कर Xiaomi टॉप पर, 30 मिनट में बिकी स्मार्ट वॉच की 2 मिलियन से अधिक यूनिट्स

Best Recharge Plan: हर महीने नंबर रिचार्ज करने के झंझट से राहत देते हैं ये Recharge Plan, मिलते हैं कई और फायदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget