एक्सप्लोरर

हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व BJP विधायक की सजा माफ, रिहा करने का आदेश जारी

Prayagraj News: योगी सरकार ने सपा विधायक जवाहर पंडित की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा पाए पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की बची हुई सजा को माफ कर दिया है.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में 28 साल पहले समाजवादी पार्टी के तत्कालीन विधायक जवाहर पंडित की दिनदहाड़े एक-47 से हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में उम्र कैद की सजा पाने वाले बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की बची हुई सजा को माफ कर उन्हें जेल से रिहा किए जाने का आदेश जारी किया गया है. योगी सरकार की पैरवी पर सूबे की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने बीजेपी नेता और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की बची हुई सजा को माफ कर दिया है.

उम्मीद जताई जा रही है कि इस आदेश के आधार पर बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के बड़े भाई बीएसपी के पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया और पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया को भी राहत दी जा सकती है.

यूपी सरकार ने जारी किया आदेश
उदयभान करवरिया की बची हुई सजा को माफ कर उन्हें जेल से रिहा किए जाने का आदेश शुक्रवार को देर शाम यूपी सरकार के कारागार प्रशासन और सुधार विभाग के संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है. इस आदेश के मुताबिक यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने प्रयागराज के डीएम और पुलिस कप्तान की सिफारिश पर संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत मिली शक्ति का उपयोग करते हुए हत्या के दोषी बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की बची हुई सजा को माफ कर दिया और उन्हें जेल से रिहा किए जाने का आदेश दिया है. 

हालांकि उदयभान करवरिया का मुकदमा वापस लेने के फैसले को लेकर योगी सरकार को मुंह की खानी पड़ी है. अदालत ने मुकदमा वापसी के फैसले को सही नहीं मानते हुए सरकार के आदेश को रद्द कर दिया था.


हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व BJP विधायक की सजा माफ, रिहा करने का आदेश जारी

दिन दहाड़ों कर दिया गया था कत्ल
प्रयागराज की झूंसी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए जवाहर यादव उर्फ पंडित और उनके दो सिक्योरिटी गार्ड्स को 13 अगस्त 1996 को शहर के ही पॉश इलाके सिविल लाइंस में दिनदहाड़े कत्ल कर दिया गया था. जवाहर पंडित के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने इलाहाबाद के रसूखदार करवरिया परिवार के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. करवरिया परिवार के तीन सदस्य बाद में जनप्रतिनिधि चुने गए.

सबसे बड़े भाई कपिलमुनि करवरिया साल 2009 में बीएसपी के टिकट पर फूलपुर के सांसद बने तो छोटे भाई उदयभान 2002 और 2007 में दो बार बीजेपी के टिकट पर इलाहाबाद की बारां सीट से विधायक चुने गए. मझले भाई सूरजभान करवरिया भी बीएसपी से यूपी विधान परिषद के सदस्य रहे. विधायक जवाहर पंडित समेत ट्रिपल मर्डर केस की जांच पहले यूपी पुलिस ने की, बाद में तत्कालीन रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के दखल पर जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गईं. 

10 सालों से जेल में हैं करवरिया भाई
सीबीसीआईडी की जांच भी उसकी तीन यूनिटों इलाहाबाद, वाराणसी और लखनऊ ने की. सीबीसीआईडी की लखनऊ यूनिट ने आठ साल बाद जांच पूरी कर साल 2004 में जो चार्जशीट दाखिल की, उसमे करवरिया ब्रदर्स समेत सभी पांच नामजद आरोपियों के नाम शामिल थे. इस मामले में करवरिया ब्रदर्स पिछले करीब दस सालों से जेल में बंद हैं.       

इस सनसनीखेज मर्डर केस में राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्र समेत डेढ़ सौ से ज़्यादा लोगों की गवाही हुई है. प्रयागराज की ट्रायल कोर्ट ने इस सनसनीखेज मर्डर केस में 4 नवंबर 2019 को फैसला सुनाते हुए करवरिया ब्रदर्स को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी. तीनों भाई तब से लगातार जेल में है. 

बीजेपी नेता और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की सजा को माफ कर उन्हें जेल से रिहा किए जाने के आदेश पर जवाहर पंडित के परिवार ने हैरानी जताते हुए इसे न्याय का खुला मजाक बताया है. जवाहर पंडित की पत्नी और समाजवादी पार्टी से चौथी बार विधायक विजमा यादव का कहना है कि हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए अपराधी की सजा को माफ कर योगी सरकार ने अपना चरित्र उजागर कर दिया है. 

SDM की कुर्सी पर बैठे दिखे BJP विधायक, तस्वीर वायरल, कांग्रेस बोली- 'इनका बचा हुआ घमंड...' 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget