एक्सप्लोरर

SDM की कुर्सी पर बैठे दिखे BJP विधायक, तस्वीर वायरल, कांग्रेस बोली- 'इनका बचा हुआ घमंड...'

UP News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी विधायकों की तस्वीरें शेयर करते हुए निशाना साधा है. इनमें बीजेपी के विधायकों प्रदेश के अधिकारियों पर अपनी सत्ता की हनक दिखाते दिख रहे हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के बीच घमासान मचा हुआ है. पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं, जिसकी वजह से पार्टी में निराशा है. इस बीच कानपुर में बीजेपी विधायक राहुल बच्चा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो एडीएम साहिबा की कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं तो वहीं बीजेपी के एक और विधायक अधिकारियों को धमकाते नजर आ रहे हैं. बीजेपी नेताओं के इस रवैये पर अब कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर गोविंद नगर से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी और कानपुर में बीजेपी विधायक राहुल बच्चा की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें बीजेपी नेताओं में सत्ता हनक साफ देखी जा सकती है. पहले वीडियों में गोविंद नगर विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी दिखाई दे रहे हैं जो फोन पर PWD के अफसर को अपशब्द बोलते और धमकी देते दिख रहे हैं. 

'यूपी अनंत संभावनाओं को प्रदेश, 8% की वृद्धि से बढ़ रही अर्थव्यवस्था'- सीएम योगी

कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना
वहीं दूसरी तस्वीर कानपुर की बिल्हौर विधानसभा से भाजपा विधायक राहुल बच्चा की है जिसमें वो बिल्हौर SDM की कुर्सी पर बैठे हैं. एडीएम साहिबा रश्मि उन्हें देखकर अपनी कुर्सी छोड़कर स्टूल पर बैठी दिखाई दे रही हैं. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है. 

कांग्रेस ने इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा- 'बिल्हौर विधानसभा से भाजपा विधायक राहुल बच्चा बिल्हौर SDM की कुर्सी पर बैठकर उन्हें ही कानून समझाते हुए. भाजपा विधायक अपने आप को संविधान से ऊपर समझते हैं लेकिन यह भूल गए कि इसी संविधान ने उन्हें इस पद पर बैठाया है. प्रदेश की जनता 2027 में इनके बचे हुए घमंड को भी तोड़ने का काम करेगी.'

दरअसल यूपी में बीजेपी के अंदर जो घमासान हुआ है उसकी एक वजह ये भी कही जा रही है कि प्रदेश के अधिकारी बीजेपी कार्यकर्ताओं की सुनते नहीं है. अफसर बेलगाम हो गए हैं जिसकी वजह से पार्टी नेताओं में निराशा रही और वो चुनाव के दौरान घर से बाहर ही नहीं निकले. लेकिन बीजेपी विधायकों की वायरल तस्वीरें तो कुछ और ही कहानी कह रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget