एक्सप्लोरर

Uttarakhand Budget Session: उत्तराखंड बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी विधायक

Uttarakhand Assembly: सदन की कार्यवाही की शुरुआत से पहले कांग्रेस के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. कांग्रेस के विधायक विधानसभा गेट के बाहर हाथ में तख्ती लेकर धरने पर बैठ गए.

Uttarakhand Budget Session 2023: जैसा कि पहले से उम्मीद जताई जा रही थी, वैसा ही हुआ. उत्तराखंड (Uttarakhand) विधानसभा बजट सत्र (Budget Session 2023) की शुरुआत हंगामे के साथ ही हुई. पहले दिन ही कांग्रेस (Congress) के विधायक (MLA) विधानसभा (Assembly) के बाहर धरने पर बैठ गए. कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder), पेपर लीक (Paper Leak) समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरने की योजना तैयार की है.

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र की कार्रवाई आज सुबह 11 बजे महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुई. सत्र की शुरुआत से पहले राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्रवाई शांतिपूर्वक चलनी चाहिए, इसमें विपक्ष का सहयोग भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि धरना करना विपक्ष के विधायकों का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन धरना कहां और किस वक्त करना है ये चीजें देखनी चाहिए. 

हंगामे के साथ हुई बजट सत्र की शुरुआत
दूसरी तरफ सदन की कार्यवाही की शुरुआत से पहले कांग्रेस के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. कांग्रेस के विधायक विधानसभा गेट के बाहर हाथ में तख्ती लेकर धरने पर बैठ गए. यही नहीं जब सदन में राज्यपाल का अभिभाषण हो रहा था तब भी कांग्रेसी विधायक सदन के भीतर हंगामा काटते हुए नजर आए, हालांकि इस दौरान राज्यपाल अपना अभिभाषण पढ़ते रहे. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है और अंकिता मर्डर केस में मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है.

कांग्रेस ने पहले से ही बजट सत्र में धामी सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है. विधानसभा सदन के भीतर मंत्रियों का होमवर्क कितना पूरा है इसे लेकर विपक्ष पहले से ही सरकार पर सवाल उठाता रहा है. वहीं इस मामले पर मंत्री रेखा आर्य  का कहना कि सदन के भीतर विपक्ष  के सवालों का पूरी तरह से जवाब दिया जाता हैं और इस बार भी विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'हिन्दू, BJP और RSS के लोग क्यों कर रहे ऐसी बातें' मौलाना तौकीर रजा के समर्थन में बोले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR
अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?

वीडियोज

Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget