एक्सप्लोरर

Covid 19 Preparation: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज, औरैया में बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट चालू

UP Corona Update: औरैया में शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत कर दी है. प्लांट को चलाने के लिए दो लोगों को खास ट्रेनिंग दी गई है. ये प्लांट एक साल से बंद था.

Covid 19 Preparation in Auraiya: पिछली बार कोरोना काल (Covid 19) में ऑक्सीजन की वजह से न जाने कितनी जाने चली गईं थी. जिसके बाद शासन द्वारा कई जिलों में ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) लगवाए गए थे. इस बीच कोरोना के नए वायरस BF-7 को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर है. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. औरैया (Auraiya) में पिछले साल लगे ऑक्सीजन प्लांट की भी शुरुआत कर दी गई है. पिछले एक साल से ये चालू नहीं हो पाया था क्योंकि प्लांट चलाने के लिए किसी की तैनाती नहीं की गई थी. 

औरैया में शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इसकी शुरुआत कर दी है. इस प्लांट को चलाने के लिए दो लोगों को खास ट्रेनिंग दी गई है, ताकि प्लांट को सुचारू रूप से चलाया जा सके. इस प्लांट के शुरू होने के बाद अब मरीजों को इलाज के लिए कानपुर या सैफई जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी बल्कि लोग अपने जनपद में रहकर ही इलाज करवा सकेंगे. अस्पतालो में कोरोना के बैड भी तैयार हो चुके है साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम की 24 घंटे तैनाती की गई है. वहीं जनपद में सीएमओ द्वारा सभी डॉक्टरों चिकित्सकों को निर्देश दिए जा चुके है कि ज्यादा से ज्यादा सैंपल लिए जाए जिससे हम कोरोना को मात दे सके.

स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारियां
कोरोना के नए वायरस BF-7 को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग को कोरोना से निपटने के लिए दिशा निर्देश दिए है. इसके साथ ही ये कहा गया है कि कोरोना की ज्यादा से ज्यादा जांच हो. साल 2021 में कोरोना वायरस में ऑक्सीजन की कमी से सबसे ज्यादा मरीजों की मौत हो गई थी, जिसके बाद शासन ने कई जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगवाए थे. कोरोना वायरस के BF-7 वेरिएंट को लेकर सीएम ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के साथ साथ कोई कमी न रहने की बात कही है. 

औरैया जिले में भी स्वास्थ्य विभाग इस आदेश के बाद तैयारियों में जुट चुका है, अस्पतालों में कोरोना की जांच तेज कर दी गई है. संदिग्ध मामलों की गांव में जाकर किट से जांच की जा रही है. ऑक्सीजन की कमी न रहे इसे देखते हुए पिछले साल लगे सभी प्लांट को संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार ने सभी लोगों को तर्क रहने लिए गाइडलाइंस जारी की है ताकि पिछली बार की तरह कोरोना का प्रकोप देश को न झेलना पड़े. 

सीएमओ ने दी ये जानकारी
मुख्य चिकित्सक अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड के नए वायरस को लेकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देश पर तैयारियों को किया जा रहा है कोविड से निपटने के लिए और लोगों को सतर्क रहने के लिए लोगो समझाया जा रहा है. ज्यादा से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे है जिससे हमें भी पता चल सके और हम सतर्क रह सके, वही ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू कर दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- Dehradun News: अचानक रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, जरुरतमंदों को बांटे कंबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gonda News: दुबई में फंसे बेटे की भारत वापसी की मांग, पिता ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार
दुबई में फंसे बेटे की भारत वापसी की मांग, पिता ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार
यूपी के इस जिले की 899 ग्राम पंचायतों में पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने का फैसला, रचा इतिहास
यूपी के इस जिले की 899 ग्राम पंचायतों में पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने का फैसला, रचा इतिहास
यूपी में एक ओर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास, 393 करोड़ का है प्रोजेक्ट
यूपी में एक ओर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास, 393 करोड़ का है प्रोजेक्ट
यूपी में बाढ़ का मुकाबला करने की तैयारी शुरू, सभी 18 मंडलों में चालू होंगे नियंत्रण कक्ष
यूपी में बाढ़ का मुकाबला करने की तैयारी शुरू, सभी 18 मंडलों में चालू होंगे नियंत्रण कक्ष

वीडियोज

Pati Patni Aur Woh Do Review: Comedy, Confusion और Entertainment का मजेदार Package
DR. Aarambhi: 🤨Vishwas-Avantika की नई चाल, Dr. Aarambhi को हराने की कोशिश! #sbs
Bollywood news: खतरनाक जंगल और 'असली बेवकूफ'! 'Welcome To The Jungle' में अक्षय कुमार ने अपनाया ये नया हथकंडा (15-05-26)
Ranbir Kapoor ने Ramayana में श्री राम का किरदार निभाने से पहले खरीदी Ayodhya में Property
UP Storm Death News : UP में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही | Weather Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शी जिनपिंग की नोटबुक पर ट्रंप की नजर! बीजिंग बैठक की एक तस्वीर ने मचा दी दुनिया में तहलका
शी जिनपिंग की नोटबुक पर ट्रंप की नजर! बीजिंग बैठक की एक तस्वीर ने मचा दी दुनिया में तहलका
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर चला ICC का हंटर, 40% फीस कटी; कड़ी सजा भी मिली 
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर चला ICC का हंटर, 40% फीस कटी; कड़ी सजा भी मिली 
Karuppu First Review: आते ही छा गई तृषा-सूर्या की 'करुप्पू', लोग बोले- 'प्योर फायर ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
आते ही छा गई तृषा-सूर्या की 'करुप्पू', लोग बोले- प्योर फायर ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म
NEET Paper Leak: फिजिक्स में 9, बायोलॉजी में 20 नंबर…जिसने खरीदा NEET का पेपर, उसकी मार्क्सशीट चौंकाने वाली, ये बन जाता डॉक्टर
फिजिक्स में 9, बायोलॉजी में 20 नंबर…जिसने खरीदा NEET का पेपर, उसकी मार्क्सशीट चौंकाने वाली, ये बन जाता डॉक्टर
Dhar Bhojshala Case Live: भोजशाला पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी बोले, 'हिंदू पक्ष को बहुत खुशी मनाने की जरूरत नहीं'
LIVE: भोजशाला पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी बोले, 'हिंदू पक्ष को बहुत खुशी मनाने की जरूरत नहीं'
Brave Woman Viral Video: नाली में गिरी, धक्का दिया लेकिन महिला ने नहीं लुटने दी बैग, लुटेरों के हौसले पस्त; देखें वीडियो 
नाली में गिरी, धक्का दिया लेकिन महिला ने नहीं लुटने दी बैग, लुटेरों के हौसले पस्त; देखें वीडियो 
Cancer Shot India: भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत
भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत
Embed widget