एक्सप्लोरर

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, पेश होगा अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

UP Assembly Winter Session: यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को आशुतोष टंडन और 9 अन्य सदस्यों के निधन पर शोक जताया गया. सपा नेता काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे थे.

UP Assembly Winter Session Update: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार को शुरू हो गया. जिसमें सुचारू कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों सहित सदन के सभी सदस्यों से सहयोग मांगा. आज शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन हंगामा होने के आसार हैं. आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना अनुपूरक बजट भी पेश करेंगे. सरकार की ओर से सदन में करीब छह अध्यादेश को विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा.

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव अनुपूरक बजट के खिलाफ सदन में अपनी बात रखेंगे. वहीं नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुपूरक बजट के पक्ष में सदन को संबोधित करने के साथ विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे. सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश शीरा नियंत्रण अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश माल एवं सेवा कर अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अध्यादेश 2023 के प्रतिष्ठानी विधेयक पारित होंगे. 

विपक्ष की इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

विपक्ष ने जातिवार जनगणना, कानून व्यवस्था, आवारा पशुओं और किसानों की समस्याओं समेत तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है. मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सरकार सभी विपक्षी सदस्यों के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है. मैं सभी सदस्यों, विशेषकर विपक्षी दलों से अपील करता हूं कि वे सदन की गरिमा को बनाए रखने में मदद करें क्योंकि यह विपक्ष की भी जिम्मेदारी है न कि सिर्फ सत्ताधारी दल की. राज्य सरकार विकास और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. 

सपा नेता काले कपड़े पहनकर विधानसभा आए

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को बताया था कि हमने आशुतोष टंडन और 9 अन्य सदस्यों के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया. इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता काले कपड़े पहनकर विधानसभा आए. कुछ ऐसा हुआ यह पहली बार है कि जब सदन में शोक प्रस्ताव पारित किए जा रहे थे तो पार्टी के नेताओं ने काले कपड़े पहनकर विरोध किया. हम इसकी निंदा करते हैं. इसके लिए जनता उन्हें माफ नहीं करेगी. 

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव ने सदन में सरकार को घेरते हुए कहा था कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है, बहुत सारे लोगों को हम खोते हैं. जो (कैंसर) संस्थान चल रहे हैं, उन्हें सरकार और मजबूत करे जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके. अगर बजट खर्च नहीं हो रहा इसका मतलब गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा, किसानों को खाद नहीं मिल रहा, आपकी बिजली व्यवस्था भी बेहतर नहीं है. बजट न खर्च करना सरकार की नाकामी है. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: 17 दिनों के बाद श्रमिकों के घर मनी दिवाली, आंखों से छलके आंसू, की गई आतिशबाजी 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget