एक्सप्लोरर

UP News: 17 दिनों के बाद श्रमिकों के घर मनी दिवाली, आंखों से छलके आंसू, की गई आतिशबाजी

Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग में फंसे मजदूरों को मंगलवार को बाहर निकाला गया. इनके बाहर निकलने पर उत्तर प्रदेश में जश्न मनाया गया. मजदूरों के परिजनों ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद दिया.

Uttarkashi Tunnel Rescue Celebration: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को मंगलवार को बाहर निकाल लिया गया. ये सभी मजदूर 12 नवंबर दिवाली के दिन से निर्माणाधीन सुरंग में फंसे हुए थे. 400 घंटे से ज्यादा चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. सुरंग में उत्तर प्रदेश के काफी मजदूर फंसे हुए थे. मजदूरों के बाहर निकलने पर परिवार वालों ने खुशियों की दिवाली मनाई है. 

श्रमिक के गांव में मनाया जश्न 
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के रहने वाले श्रमिक सुंदर की पत्नी शीला ने सिलक्यारा सुरंग से बचाए गए श्रमिकों को लेकर खुशी जाहिर की है. शीला ने कहा कि हम बहुत खुश हैं, कल हमने उनसे फोन पर बात की थी. हम केंद्र सरकार और बचाव कर्मियों का धन्यवाद करते हैं. पूरे गांव में बहुत खुशी है. श्रमिक राम सुंदर की मां धनपति ने कहा, "हम बहुत खुश हैं. कल शाम को हमने दिवाली मनाई, पूरे गांव ने कल खुशी से दिवाली मनाई."

इसी तरह श्रावस्ती जिले के ही रहने वाले श्रमिक संतोष की मां ने कहा कि हमारी संतोष से फोन पर बात हुई है, अभी वह अस्पताल में है. आज हमने दिवाली मनाई है. घरों में दीप जलाएं है. हम केंद्र सरकार और बचाव कर्मियों का धन्यवाद करते हैं. सिलक्यारा सुरंग से बचाए गए श्रावस्ती के एक श्रमिक राम मिलन के बेटे संदीप कुमार ने बताया, "बहुत अच्छा लग रहा है. सब लोग खुश हैं. उनसे बात हुई है. मैं केंद्र सरकार और बचाव कर्मियों का धन्यवाद करता हूं."

लखीमपुर में जलाए गए दीप, की गई आतिशबाजी
लखीमपुर खीरी में सिलक्यारा सुरंग से बचाए गए श्रमिक मंजीत की मां ने कहा, "हम बहुत खुश हैं, हमने आज दिवाली मनाई है. हमारा एक ही बेटा है. 17 दिन कैसे बीते हैं यह सिर्फ भगवान जानते हैं. 17 दिन हमारे लिए अंधेरा था, आज उजाला हुआ है. मैं केंद्र और राज्य सरकार का धन्यवाद करती हूं." टनल से मजदूरों के सकुशल बाहर निकलने का जश्न मनाया गया. इस दौरान लखीमपुर खीरी में आतिशबाजी भी की गई.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Case: कब सामने आएगी ज्ञानवापी परिसर की सच्चाई? आज कोर्ट करेगा तय, ASI ने मांगी है 3 हफ्ते की मोहलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget