एक्सप्लोरर

UP News: सिद्धार्थनगर में चुनावी हेरफेर करने वालों पर सख्त एक्शन, बीजेपी पर हमलावर हुए अखिलेश यादव

UP News: यूपी के सिद्धार्थनगर में वोटर लिस्ट गड़बड़ी करने वाले अधिकारों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यवाही की चेतावनी दी है. वहीं अखिलेश यादव ने नोटिस साझा कर बीजेपी पर हमला बोला है.

यूपी के सिद्धार्थनगर से सामने आई एक बड़ी कार्रवाई ने चुनावी धांधली करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को चेतावनी दे दी है. जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पकड़े जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ न केवल FIR दर्ज की गई है, बल्कि निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. 

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले व्यक्ति को न केवल कानूनन सजा मिलेगी बल्कि समाज और परिवार में भी उसकी बदनामी तय है.

अखिलेश ने ट्वीट कर बीजेपी पर बोला तीखा हमला

इसी मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार और चुनावी धांधली पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी या चुनावकर्मी बेईमानी करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

अखिलेश ने चेताया कि इस तरह के लोग देश के साथ दगा करने वाले कहलाएंगे और आखिर अपमानजनक जीवन जीने के लिए मजबूर होंगे.अपने एक्स अकाउंट पर आदेश की फोटो शेयर की है.

अखिलेश यादव ने लिखा है कि, वोटर लिस्ट में घपला करनेवाला बड़े-से-बड़ा अधिकारी और बूथ स्तर तक का चुनावकर्मी देख ले कि उसकी बेईमानी पकड़े जाने पर उसके खिलाफ इसी प्रकार FIR भी होगी और निलंबन व दंडात्मक कार्रवाई भी. वो अपने विभाग, परिवार और समाज में देश के साथ दगा करने का दोषी घोषित होगा, साथ ही सजा पाकर एक अपमानजनक जीवन जीने पर मजबूर भी होगा. 

अखिलेश ने अधिकारियों को दी

जिनके कहने पर चुनावी धांधली हो रही है, वो भाजपाई लोग मतलब निकल जाने के बाद ऐसे संलिप्त लोगों को पहचानेंगे तक नहीं, बचाने की बात तो बहुत दूर की है. जब भाजपा अपने दल के उच्चस्थ पदों पर बैठे अपने लोगों के खिलाफ ही शतरंजी चालें चलती रहती है तो और लोगों का क्या. 

वहीं उन्होंने लिखा है कि चुनावकर्मी भाजपाइयों के गुनाह में शामिल होकर या उनके साथ मिलीभगत करके कोई भी अपराध करने से पहले याद रखें ‘भाजपा किसी की सगी नहीं है’. अपने ट्वीट में अंत में उन्होंने लिखा, 'भाजपा जाए तो सच्ची सरकार आए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget