एक्सप्लोरर

सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने क्यों की CM योगी से मुलाकात, अब MLA ने खुद बताई वजह

UP Politics: यूपी के लखनऊ में समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद विधायक पूजा पाल सीएम योगी से मिली हैं. उन्होंने इस मुलाकत की वजह भी बताई है.

समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय है. समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने अब खुद इसकी वजह बताई है.

पूजा पाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य केवल मुख्यमंत्री के माध्यम से ही हो सकते हैं और उन्हें लिखित रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं. उसके बाद ही काम आगे बढ़ता है. सीएम से मुलाकात उसी प्रक्रिया का एक हिस्सा था.

पूजा पाल ने विरोधियों पर जताया ऐतराज

पाल ने विरोधियों की ओर से उनके दिवंगत पति राजू पाल को लेकर की जा रही छींटाकशी पर ऐतराज जताया. उन्‍होंने कहा, 'मैं कहना चाहूंगी कि आज विपक्ष जिस तरह से ऐसी टिप्पणी कर रहा है, मुझे लगता है कि राजू पाल के बारे में ऐसी बातें कभी नहीं कही जानी चाहिए. 

उन्होंने कहा, मैं कहना चाहती हूं कि वे दावा करते हैं कि वो अतीक अहमद के लिए काम करते थे, लेकिन अतीक अहमद के खिलाफ कम से कम 300-400 मामले थे, जबकि एक भी मामला ऐसा नहीं है जिसमें राजू पाल उनके साथ काम करते हुए दिखाई दें. 

राजू पाल शुरू से ही अतीक से नफरत करते थे और उससे लड़ने के लिए सोचते थे. विपक्ष जिस तरह की बात कर रहा है, मुझे लगता है कि इस तरह की बात राजू पाल के लिए कभी करनी नहीं चाहिए. राजू पाल की छवि को खराब करने का काम किया जा रहा है. वो इकलौते ऐसे शख्स थे जिन्होंने अतीक से लड़ने की हिम्‍मत दिखाई.'

पूजा पाल ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना  

पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा, 'जहां तक मुझे पता है, 2012 से 2017 के बीच तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार की ओर से साफ संकेत मिले थे कि वे माफियाओं को संरक्षण नहीं दे रहे हैं.

 हालांकि, कई साल से यह भी साफ दिख रहा था कि किसी न किसी तरह से कुछ माफियाओं को पनाह दी जा रही थी. उत्तर प्रदेश जहां अपराध मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा था, वहीं ऐसा लग रहा था कि वे (अखिलेश यादव) इन माफियाओं को वैध करार दे रहे हैं.'

निजी जीवन को लेकर उड़ रही अफवाहों पर क्या बोली पूजा पाल 

कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पाल ने निजी जीवन और शादी को लेकर उड़ रही अफवाहों को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्‍होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. मुझ पर किसी तरह से राजनीतिक टिप्‍पणी का मौका नहीं मिल रहा है. सपा आरोप-प्रत्यारोप लगाने की कोशिश कर रही है. कोई भी महिला हो, उनके जीवन में कुछ घटनाएं हो जाती हैं.

पूजा पाल ने कहा ऐसे में कुछ व्‍यक्तिगत मामले होते हैं जोकि बताए नहीं जा सकते. अगर मुद्दे को तोड़मरोड़ कर पेश किया जाएगा तो अपना पक्ष रखना अनिवार्य हो जाता है. मैंने अपने संघर्ष, निजी जीवन और मेरे खिलाफ होने वाले षड्यंत्रों को मीडिया के माध्‍यम से पेश नहीं किया है.

आरोप लगाने वालों को समझना चाहिए कि एक महिला होने के बावजूद जिस उम्र और जिन लोगों से लड़ती रही हूं, ऐसे में हत्‍याएं हो जाती हैं. उन्होंने कहा मेरी भी हत्‍या का प्रयास किया गया, लेकिन अपने विवेक से खुद को सुरक्षित रखा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget