एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का विपक्ष को करारा जवाब, कहा- 'एकता का संदेश देकर गया महाकुंभ'

UP News:  भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने महाकुंभ आयोजन पर सवाल उठाने वाले विपक्षी नेताओं को करारा जवाब दिया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि- महाकुंभ एकता का संदेश देकर गया है.

Unnao News: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर के दरबार मे बने भव्य कॉरिडोर का उद्घाटन कर मंच से जमकर विपक्ष पर हमला बोला. साक्षी महाराज ने महाकुंभ पर सवाल उठाने वाले विपक्षी नेताओं को करारा जवाब दिया. साक्षी महाराज ने कहा कि आपसे कहना चाहता हूँ कि जब मैं महाकुंभ में जाता था, तो मुझे अपने कैंप से हाथ जोड़कर विदा करना पड़ता था. एक बार स्नान कर लिया, फिर भोजन करने को कहा जाता था, और फिर चलने का समय आ जाता था.

साक्षी महाराज ने कहा कि, इस बार 67 करोड़ लोगों ने इस आस्था के कुंभ में स्नान किया. यह संख्या इतनी बड़ी है कि पूरे अमीर अवारात अरब देशों की उतनी जनसंख्या नहीं है जितने हमारे लोग स्नान कर गए. अरब देशों की कुल जनसंख्या भी हमारी संख्या के सामने कुछ नहीं है. इतना ही नहीं, धरती पर कई ऐसे देश हैं, जिनकी जनसंख्या भी उतनी नहीं है, जितने हमारे देश में लोग स्नान करने आए थे. 

यहां हर व्यक्ति, चाहे वह अमीर हो या गरीब, दलित हो या सवर्ण, हर वर्ग के लोग एक ही घाट पर एक साथ स्नान कर रहे थे. वहां कोई अगड़ा नहीं था, कोई पिछड़ा नहीं था, कोई छोटा नहीं था, कोई बड़ा नहीं था. यह दिखाता है कि हमारे देश में कोई भेदभाव नहीं है. जहां अडानी स्नान कर रहे थे, वहां दलित भी स्नान कर रहे थे. यही हमारी एकता है, यही हमारी संस्कृति है.

विपक्षी नेताओं को सता रहा 2027 का दर्द
बीजेपी सांसद ने कहा कि अब विपक्षी नेताओं को 2027 का दर्द सता रहा है. यही है खड़गे का दर्द, यही ममता का दर्द, यही लालू का दर्द. ये लोग हमारी एकता और आस्था से परेशान हैं. योगी आदित्यनाथ ने पहले ही कहा था कि 40 करोड़ लोग इस महाकुंभ में शामिल होंगे, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई थी. यह व्यवस्था जनता की आस्था और विश्वास को बनाए रखने के लिए थी. 

'एकता का संदेश देकर गया महाकुंभ'
साक्षी महाराज महाकुंभ ने एकता का संदेश दिया है. यह पीएम मोदी  के संकल्प का हिस्सा है, जो 2047 तक भारत को एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं. हम पूरी दुनिया को दिखा रहे हैं कि भारत की ताकत हमारी एकता और हमारी आस्था में है. महाकुंभ ने साबित कर दिया कि हमारे देश की संस्कृति, एकता और विश्वास किसी भी राजनीति से ऊपर है. भारत अब किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है, हम 2047 तक एक विकसित भारत बनाएंगे. महाकुंभ एकता का संदेश देकर गया है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के स्कूलों और मदरसों के सिलेबस में बड़ा बदलाव, अब इतिहास में पढ़ाया जाएगा ये भी विषय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget