एक्सप्लोरर

Bharat Band: प्रयागराज में दूसरे दिन भी बंद रहे सरकारी दफ्तर, 1 दिन में 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Prayagraj: देश की दस बड़ी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर तमाम कर्मचारी संगठनों की हड़ताल मंगलवार दूसरे दिन भी जारी है. ज्यादातर बैंक और सरकारी दफ्तरों पर आज भी ताला पड़ा रहा.

Trade Union Strike In Prayagraj: देश की दस बड़ी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर तमाम कर्मचारी संगठनों की हड़ताल मंगलवार दूसरे दिन भी जारी है. कर्मचारियों की यह हड़ताल निजीकरण बंद किए जाने और पुरानी पेंशन बहाल किए जाने समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर है. संगम नगरी प्रयागराज में इस हड़ताल का व्यापार तौर पर असर देखने को मिल रहा है. प्रयागराज में ज्यादातर बैंक, एलआईसी व पब्लिक सेक्टर के संस्थान पूरी तरह से बंद है. इन जगहों के ज्यादातर कर्मचारी कामकाज ठप कर हड़ताल पर है. कर्मचारी संगठन अपने दफ्तरों के बाहर इकट्ठे होकर प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे हैं.

इन मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

कर्मचारियों की मांगों में प्रमुख रूप से निजीकरण बंद किए जाने, कोरोना काल में बेरोजगार हुए कर्मचारियों को भत्ता दिए जाने और चारों श्रम संस्थाएं रद्द किए जाने की है. इसके साथ ही एनपीएस वापस लिए जाने और सभी के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने की मांग भी ये कर्मचारी कर रहे हैं. प्रयागराज में ज्यादातर बैंक व दूसरे संस्थान भी बंद है. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सरकार को उनके आंदोलन के आगे झुकना पड़ेगा. जिस तरह किसानों की मांगे पूरी की गई है, उसी तरह मजबूर होकर कर्मचारियों की मांगे पूरी करनी पड़ेगी.

प्रयागराज रीजन में 200 करोड़ के लेन-देन का नुकसान

बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल से अकेले प्रयागराज रीजन में दो सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है. हड़ताल के समर्थन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने धरना स्थल पत्थर गिरिजा घर से एजी आफिस तक जुलूस निकालकर भी प्रदर्शन किया. कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार ने 2 दिनों के आंदोलन के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं की तो वह नए सिरे से रणनीति बनाकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे. 

ये भी पढ़ें-

Hapur Crime: पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश घायल, अवैध असलहा और मोटरसाइकिल बरामद

लखनऊ में डेटिंग एप के जरिए ठगी का मामला, अश्लील बातें रिकॉर्ड कर युवक को किया ब्लैकमेल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
अमेठी में पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण
अमेठी में पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget