एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'यूपी में सपा ही कर सकती है बीजेपी का मुकाबला', हरदोई में बोले अखिलेश यादव

UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को हरदोई में लोक जागरण अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया.

Akhilesh Yadav In Hardoi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार (21 अक्टूबर) को हरदोई में बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय और अत्याचार चरम पर है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही बीजेपी का मुकाबला कर सकती है. इसीलिए बीजेपी सरकार सबसे ज्यादा अन्याय और अत्याचार समाजवादी पार्टी के नेताओं पर कर रही है. बीजेपी से हर मुकाबले के लिए समाजवादियों को तैयार रहना होगा. 

सपा अध्यक्ष हरदोई में लोक जागरण अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काफी बातें सीख रहे हैं. मुझे भरोसा है कि पार्टी नेता, कार्यकर्ता और बूथ स्तर के साथी पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे. आम जनता को समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में भरोसा है. आने वाले समय में समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव जीतने जा रही है. 

अखिलेश यादव ने और क्या कहा?

उन्होंने कहा कि चुनाव में अब समय नहीं बचा है. आने वाले चार पांच महीने में पूरे देश और प्रदेश में पूरा माहौल चुनावी होगा. इस चुनाव में बीजेपी को हटाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाजवादियों की है. हमें अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भरोसा है कि समाजवादी एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ बीजेपी का मुकाबला करेंगे और उसे हराएंगे. 

बीजेपी सरकार पर निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है जबकि समाजवादियों ने आम जनता, किसानों, नौजवानों के लिए काम किया. मुख्यमंत्री रोजगार पर भी सच क्यों नहीं बोलते है? आज हर गांव में बड़ी संख्या में नौजवान बेरोजगार हैं. उनके पास कोई काम नहीं है. तमाम गांवों में स्थिति यह है कि 100 फीसदी नौजवान बेरोजगार है. बीजेपी के पास बढ़ती महंगाई का कोई जवाब नहीं है. बीजेपी महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल है.

पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी किसान विरोधी है. एक तरफ महंगाई बढ़ाकर उद्योगपतियों को मुनाफा करा रही है, लेकिन किसानों को गेंहू और धान का लागत मूल्य भी नहीं दिला रही है. गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हुई. देश के चार पांच उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश के किसानों का पूरा गेंहू खरीद लिया और उससे भी मुनाफा कमाया है. धान तैयार है लेकिन इस सरकार ने धान खरीदने का कोई इंतजाम नहीं किया है. किसानों के धान की कहीं खरीद नहीं हो रही है. 

"आजम खान के साथ अन्याय हुआ"

बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के इतिहास में और किसी भी प्रदेश में अभी तक जितना अन्याय बीजेपी सरकार ने मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार के साथ किया है. उतना किसी के साथ नहीं हुआ होगा. आजम खान और उनके परिवार के लोगों को जेल भेजना बीजेपी की सोची समझी साजिश और षड़यंत्र के तहत हुआ है.

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम लोग जैसे ही दूसरे न्यायालय में जाएंगे उन्हें न्याय मिलेगा और वे हम लोगों के साथ कार्यक्रमों में शामिल होंगे. बीजेपी प्रोपेगंडा की सरकार है. जिस तरह से हिटलर की सरकार में एक मंत्री प्रोपेगंडा मिनिस्टर था उसी तरह से बीजेपी की एक यूनिट प्रोपेगंडा चलाती है. बीजेपी के इसी मुकाबले के लिए समाजवादी पार्टी लोक जागरण अभियान और प्रशिक्षण शिविर चला रही है.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: कांग्रेस-सपा तकरार पर भूपेंद्र चौधरी की प्रतिक्रिया, सपा मुखिया अखिलेश यादव को दी ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget