एक्सप्लोरर

UP Politics: कांग्रेस-सपा तकरार पर भूपेंद्र चौधरी की प्रतिक्रिया, सपा मुखिया अखिलेश यादव को दी ये नसीहत

Hardoi News: यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से जब अखिलेश यादव के संविधान खतरे में होने के बयान पर सवाल किया तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी. इसके साथ ही सपा पर बड़ा आरोप लगाया.

UP News: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा वह बड़े नेता हैं, राजनीति में भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन को ठगबंधन बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और आरक्षण की विरोधी और बाबा साहब के प्रतीक चिन्हों को मिटाने का काम हमेशा समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया है. 

हरदोई दौरे पर पहुंचे यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के पति उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुंचे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से जब अखिलेश यादव के कांग्रेस नेताओ के चिरकुट कहने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी. 
 
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से सवाल किया कि पिछले कुछ महीनो से इंडिया एलायंस की गठबंधन की बड़ी चर्चा है. दिल्ली में बैठक हो रही हैं, मुंबई में बैठक हो रही हैं. अखिलेश यादव का मध्य प्रदेश में कुछ क्लेश हुआ उसके बाद से बयान आने लगे. अखिलेश कांग्रेस के नेताओं को चिरकुट नेता बोलने लगे, कांग्रेस के नेता अखिलेश-वखिलेश बोलने लगे.

इस सवाल के जबाब में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीति में भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए. अखिलेश बड़े नेता हैं. उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं, वर्तमान में विपक्ष के नेता हैं. मेरा निजी मत यह है की भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए लेकिन जो इन लोगों का इतिहास है कल्चर है गठबंधन चुनाव से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बात कहते हैं. लोग प्रश्न न पूछे उनकी उपस्थिति के बारे में, उनकी गतिविधि के बारे में देश समाज के लोग चर्चा ना करें. इसलिए गठबंधन की बात करते हैं, गठबंधन नहीं यह जनता से ध्यान भटकाने के लिए ठग बंधन है और यह कुछ भी कर ले देश और प्रदेश की जनता सब जानती है.

यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से जब अखिलेश यादव के संविधान खतरे में होने के बयान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हमारी साढ़े नौ साल से केंद्र में सरकार है और संविधान और आरक्षण के विरोधी और बाबा साहब के प्रतीक चिन्हों को मिटाने का काम हमेशा समाजवादी पार्टी की सरकारों ने किया है. हमारी पार्टी बाबा साहब के विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है, हमारी प्राथमिकता में समाज के कमजोर लोग और गरीब लोग हैं. हमारी सरकार गरीबों को समर्पित होकर काम कर रही है और हम लोग संकल्पित हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को अंत्योदय के तहत उसे समाज की मुख्य धारा में लाना है. जहां तक संविधान वाला विषय है संविधान के लिए हम लोग संकल्पित हैं लेकिन इनका अपना निजी अजेंडा है यह लोग परिवारवादी है, जातिवादी हैं और उनकी प्राथमिकता में परिवार है, हमारी प्राथमिकता में गरीब है समाज के संपूर्ण लोग हैं.

Ram Mandir News: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला के किए दर्शन, राम मंदिर के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget