एक्सप्लोरर

Prayagraj News: जनरल बिपिन रावत के नाम होगी प्रयागराज की सड़क, मूर्ति भी लगेगी

CDS Bipin Rawat Honour: देश के पहले सीडीएस शहीद जनरल बिपिन रावत को संगम नगरी प्रयागराज के लोग अलग अंदाज में श्रद्धांजलि देने जा रहे हैं. नगर निगम सदन में पार्षदों ने इसे लेकर एक फैसला लिया है.

Roads and Statue in Name Of CDS Bipin Rawat: हेलिकाप्टर हादसे में जान गंवाने वाले देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को संगम नगरी प्रयागराज के लोग अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि देने जा रहे हैं. प्रयागराज में बिपिन रावत की न सिर्फ एक मूर्ति लगाई जाएगी, बल्कि एक सड़क का नामकरण भी उनके नाम पर होगा. मूर्ति लगाने और सड़क का नामकरण करने का फैसला आज प्रयागराज के नगर निगम सदन में पार्षदों की आम सहमति से लिया गया. सदन में जनरल  बिपिन रावत को लेकर शोक सभा भी हुई. दो मिनट का मौन रखकर नम आंखों के बीच उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद जनरल बिपिन रावत के नाम किसी सड़क को समर्पित करने और किसी चौराहे पर उनकी मूर्ति लगाने का भी प्रस्ताव पास किया गया. सड़क और मूर्ति की जगह तय करने की जिम्मेदारी मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी को दी गई.

जनरल रावत की लगेगी मूर्ति

बता दें कि आज नगर निगम सदन की बेहद अहम बैठक हुई. बैठक में शहर के विकास को लेकर तमाम प्रस्ताव पेश हुए. कुछ पास हुए और कुछ पर जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस पार्षद दल के नेता मुकुंद तिवारी ने जनरल बिपिन रावत के नाम सड़क को समर्पित करने और उनकी मूर्ति लगाने का प्रस्ताव पेश किया, जिसका सभी पार्टियों के पार्षदों ने आम सहमति से समर्थन किया. सदन ने यह भी कहा कि जनरल रावत के दखल के चलते ही प्रयागराज में बरसों से बंद पड़े अक्षयवट मंदिर का दर्शन श्रद्धालुओं को करने का मौका मिल रहा है. इस शहर के लोगों पर उनका विशेष उपकार है. सदन में जनरल बिपिन रावत के काम, उनके फैसलों और जांबाजी पर भी चर्चा की गई.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव पर बरसे जेपी नड्डा, यूपी चुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा

Agra News: विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के मुहल्ले का नाम रखा जाएगा उनके नाम पर, जानिए महापौर ने क्या कहा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget