एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव पर बरसे जेपी नड्डा, यूपी चुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा

UP Elections: जेपी नड्डा ने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए कहा, "कोई भी मुजफ्फरनगर के दंगों और कैराना से लोगों के पलायन को नहीं भूल सकता.''

UP Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान को लेकर हमला करते हुए रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अगले विधानसभा चुनाव में जिन्ना के जिन्न को बोतल में बंद कर देगी. नड्डा ने एटा में बीजेपी के बृज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

नड्डा ने कहा, "हम गन्ना के बारे में बात करते हैं और उनके मुंह से जिन्ना निकलता है. मैं उन लोगों और दलों से खतरा महसूस करता हूं जो वोट हासिल करने के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के मुकाबले जिन्ना के जिन्न को बाहर निकालते हैं. मुझे विश्वास है कि अगले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के लोग इस जिन्न को वापस बोतल में बंद कर देंगे.'' गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछली 31 अक्टूबर को हरदोई में आयोजित एक कार्यक्रम में मोहम्मद अली जिन्ना का जिक्र करते हुए कहा था कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और मोहम्मद अली जिन्ना ने देश को आजादी दिलाने में मदद की और संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे.

बीजेपी अध्यक्ष ने सपा पर हमले जारी रखते हुए कहा, "कुछ लोग जिन्ना के नाम पर जीते हैं. वहीं, कुछ परिवार के नाम से पार्टी बनाते हैं लेकिन बीजेपी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र पर भरोसा करती है." उन्होंने कहा, "बाकी सभी राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. परिवारवाद में आकंठ डूबे यह दल जातिवाद पर काम कर रहे हैं. बीजेपी एकमात्र ऐसा दल है जो विचारधारा पर आधारित है और इसमें ऊपर से लेकर नीचे तक लोकतंत्र है." 

कैराना से लोगों के पलायन को नहीं भूल सकता- जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए कहा, "कोई भी मुजफ्फरनगर के दंगों और कैराना से लोगों के पलायन को नहीं भूल सकता. याद रखिए यह वही पुरानी सपा है. यह कोई नई सपा नहीं है. प्रदेश के विकास के लिए ऐसे लोगों को उनके घर में ही बैठाना और हर बूथ पर कमल खिलाना जरूरी है." बीजेपी अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या कांग्रेस, सपा या बसपा के शासनकाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो सकता था, क्या तीन तलाक की प्रथा खत्म हो सकती थी, क्या अनुच्छेद 370 को समाप्त किया जा सकता था? नहीं कभी नहीं." 

बीजेपी नेता ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में यूरिया को लेकर किसानों पर गोलियां चलती थी और लाठी चार्ज होता था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरिया की शत-प्रतिशत नीम कोटिंग कराई, जिसकी वजह से इसकी कालाबाजारी रुक गई और अब किसानों को आसानी से यूरिया उपलब्ध है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "अनेक लोगों ने खुद के किसान होने और किसानों का नेता होने का दावा किया था लेकिन उनमें से किसी ने भी किसानों का भला नहीं किया. यह नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार है जिसने किसानों के कल्याण के लिए काम किया."

यह भी पढ़ें-

Kashi Vishwanath Corridor : उद्घाटन के मौके पर मन्दिर परिसर में डेढ़ घंटा बिताएंगे PM Modi, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Kashi Vishwanath Corridor: लोकार्पण से पहले लगी श्रेय लेने की होड़, अखिलेश बोले- सपा सरकार ने की थी कॉरिडोर की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget