एक्सप्लोरर

पूर्व MLC रामू द्विवेदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब व्यापारी पर हमले का है मामला

पुलिस के अनुसार, शराब व्यापारी संजय केडिया पर जानलेवा हमले के पुराने मामले में रामू द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया है. रामू की गिरफ्तारी को उनके परिजनों ने राजनीतिक साजिश बताया है.

लखनऊ: पूर्व बीएसपी एमएलसी रामू द्विवेदी को देवरिया से आई भारी पुलिस फोर्स ने शनिवार को लखनऊ स्थित उनके बहुखंडी आवास से गिरफ्तार कर लिया.  रामू की गिरफ्तारी को उनके परिजनों ने राजनीतिक साजिश बताया है.

पुलिस के अनुसार, शराब व्यापारी संजय केडिया पर जानलेवा हमले के पुराने मामले में रामू द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया है. रामू द्विवेदी के खिलाफ गोरखपुर सदर कोतवाली में भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था. बाद में मामले की विवेचना कुशीनगर पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई. पुलिस ने जानलेवा हमला होने का अपराध नहीं पाया, तो कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई. उधर, देवरिया के युवा व्यापारी निकुंज अग्रवाल की पिटाई कर धमकी देने के मामले में भी सुलह हो गई थी. दोनों मामलों की फाइल फिर से खंगाली जा रही हैं.

कारोबारी संजय केडिया और निकुंज अग्रवाल से पुलिस ने नई तहरीर लेकर पूर्व एमएलसी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. एडीजी जोन अखिल कुमार ने एसपी को पत्र भेज कर रामू पर दर्ज मुकदमों, जुड़े लोगों और संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी है. शुक्रवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने खुद कोतवाली में पूर्व एमएलसी पर दर्ज मामलों के बारे में जानकारी ली थी. एसपी ने बताया था कि रामू को हिरासत में लिया गया है.

यूपी के टॉप 33 माफियाओं की सूची में देवरिया जिला निवासी संजीव उर्फ रामू का नाम भी शामिल है. इसके गिरोह में 12 सदस्य चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से दो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की है. अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था की सख्ती के बाद पुलिस ने  माफियाओं और उनके गिरोह के सदस्यों पर नकेल कसने की कार्रवाई तेज कर दी है.

यह भी पढ़ें:

UP: पशुपालन विभाग में हुए घोटाले को लेकर पूरी नहीं हुई है जांच, कोर्ट ने SIT को दी 15 दिनों की मोहलत

 

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
'पिस्तौल निकालने वाले ये भूल गए...', सपा कार्यकर्ताओं पर बंदूक तानी तो भड़के अखिलेश यादव
'पिस्तौल निकालने वाले ये भूल गए...', सपा कार्यकर्ताओं पर बंदूक तानी तो भड़के अखिलेश यादव
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget