एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री ने लिया भुलई भाई का आशीर्वाद, जानिए दोनों के बीच हुई क्या बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारायण जी उर्फ भुलई भाई से आज फोन पर बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने भुलई भाई को जिंदगी के 106 साल पूरे किए जाने पर भी बधाई दी।

कुशीनगर, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया से पूर्व विधायक रहे नारायण जी उर्फ भुलई भाई से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने भुलई भाई का हालचाल लिया। उन्होंने साथ ही भुलई भाई को उम्र के 106 साल पूरे किए जाने पर बधाई भी दी। भुलई भाई ने भी प्रधानमंत्री की तारीफ की।

भुलई भाई के नाती ने करवाई बात दरअसल, नारायन जी उर्फ भुलई भाई के पास अपना नंबर नहीं है। सुबह 8:30 बजे के करीब उनके पोते (नाती) कन्हैया चौधरी के मोबाइल पर फोन आया। इस पर कोई नंबर नहीं दिखा रहा था। जब कन्हैया ने फोन उठाया तो पता चला कि प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया है।

कुछ ऐसे हुई बातचीत कन्हैया ने जब फोन उठाया तो उन्हें बताया गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से बोल रहे हैं और श्री नारायण जी से बात करनी है। जिसके बाद कन्हैया ने अधिकारी की बात भुलई भाई से कराने की बात की। इसके बाद जब कन्‍हैया ने बताया कि फोन पर दूसरी तरफ़ से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हैं तो भुलई भाई की खुशी का ठिकाना न रहा।

प्रधानमंत्री ने मांगा आशीर्वाद भुलई भाई के फोन पर आते ही दूसरी तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्‍हें प्रणाम किया। उन्‍होंने उनका हालचाल लिया और कहा कि बहुत सालों से उनसे बात-मुलाकात नहीं हो पाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उनका बात करने का मन था और साथ ही सोचा कि कोरोना के संकट काल में आशीर्वाद ले लूं। प्रधानमंत्री ने भुलई भाई को कहा कि आपने तो शताब्‍दी पूरी कर दी। तो भुलाई भाई ने बताया कि वे 106 वर्ष के हो गए हैं।

इस तरह दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने भुलई भाई को कहा कि सब ठीक चल रहा है। जिसके बाद भुलई भाई ने प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद देते हुए कहा कि ईश्‍वर उन्हे यशस्‍वी बनाए और जब तक स्‍वस्‍थ रहें देश का नेतृत्‍व करें। जिस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़ों का आशीर्वाद है और उनकी कोशिश है कि वे अच्‍छा करें ताकि बड़ों से जो सीखा है वो देश के काम आए। प्रधानमंत्री ने परिवार में भी सबको प्रणाम कहने की बात कही।

कौन हैं भुलई भाई कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील के पगार छपरा गांव के रहने वाले नारायण उर्फ भुलई भाई जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़े रहे हैं। वह 1974 से 1977 और 1977 से 1980 तक कुशीनगर की नेबुआ नौरंगिया सीट से जनसंघ पार्टी के विधायक रहे हैं। आपातकाल के समय में वह कई महीनों तक जेल में भी रहे। उनकी छवि एक ईमानदार नेता के रूप में होती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
Embed widget