Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
सालों से यह माना जाता रहा है कि 3 Idiots का मशहूर किरदार Phunsukh Wangdu शिक्षा सुधारक Sonam Wangchuk से प्रेरित था। लेकिन अब Aamir Khan ने इस धारणा को गलत बताया है। London Indian Film Festival में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक गलतफहमी है। Aamir के मुताबिक, जब 3 Idiots बन रही थी तब न तो उन्हें और न ही फिल्म के राइटर्स को Sonam Wangchuk के बारे में जानकारी थी।
हाल ही में Omi Vaidya, जिन्होंने फिल्म में Chatur का किरदार निभाया था, ने Sonam Wangchuk के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया था। इस पर Aamir Khan ने मजाकिया अंदाज में कहा, “Chatur is wrong.” उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति का सम्मान करने के लिए यह जरूरी नहीं कि कोई किरदार उसी पर आधारित हो।
हालांकि Aamir ने Sonam Wangchuk की सेहत को लेकर चिंता भी जताई और उम्मीद की कि वे जल्द अपनी भूख हड़ताल खत्म करेंगे। वहीं Sonam Wangchuk पहले कह चुके हैं कि उनकी Aamir Khan से मुलाकात हुई थी, लेकिन फिल्म की टीम ने कभी उनसे अनुमति नहीं ली। इस मुद्दे पर बहस एक बार फिर तेज हो गई है


























