Shehnaaz Gill ने अपनी फिल्म और करियर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म की हिंदी डबिंग का प्लान है, लेकिन पहले वह चाहती हैं कि पंजाबी दर्शक इसे पसंद करें। Shehnaaz ने बताया कि उन्हें अभी अपनी मंजिल नहीं मिली है और वह लगातार मेहनत करना चाहती हैं। उनका कहना है कि हर फिल्म के बाद फिर से जीरो से शुरुआत करनी पड़ती है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग भाषा नहीं, अच्छी कहानी और एंटरटेनमेंट देखते हैं। जो फिल्म दर्शकों का दिल जीतती है, वही सफल होती है