Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Shehnaaz Gill और Jai Randhawa ने अपनी फिल्म Ishqnama को लेकर खुलकर बात की। Jai Randhawa ने बताया कि फिल्म पहले पंजाबी में रिलीज होगी, क्योंकि वह चाहते हैं कि सबसे पहले पंजाब और अपने दर्शकों का प्यार मिले। इसके बाद फिल्म का हिंदी डब वर्जन भी लाया जाएगा।
वहीं Shehnaaz Gill ने अपनी एक्टिंग जर्नी पर बात करते हुए कहा कि उन्हें अभी वह सफलता नहीं मिली है जिसकी उन्हें तलाश है। उनके मुताबिक, हर फिल्म के बाद नई शुरुआत करनी पड़ती है और वह लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि जब भी समय मिलता है, वह Saurabh Sachdeva की एक्टिंग क्लासेस भी अटेंड करती हैं।
Shehnaaz ने यह भी माना कि उनका पंजाबी एक्सेंट अभी भी एक चुनौती है, लेकिन वह इसे अपनी ताकत बनाना चाहती हैं। दोनों कलाकारों का मानना है कि आज दर्शक भाषा नहीं, बल्कि अच्छी कहानी और मनोरंजन देखते हैं। अगर फिल्म दमदार होगी, तो वह हर जगह पसंद की जाएगी

























