एक्सप्लोरर

एटा में दलित लड़की के साथ गैंगरेप, शिकायत करने पर अरोपियों ने पीड़ित परिवार पर की फायरिंग

एटा के जैथरा थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एटा, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला जैथरा थानाक्षेत्र के एक गांव का है जहां दबंग 14 साल की नाबालिग लड़की को जबरन खेत में खींच ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।

लड़की के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब लड़की पशुओं के लिए खेत में चारा लेने गयी थी। पुलिस और परिजनों के अनुसार एक नामजद आरोपी अर्जुन ने लड़की के साथ बलात्कार किया जबकि दो अन्य भंवर सिंह और अलवर ने आरोपी का सहयोग किया। आरोप है कि लड़की के परिजन जब आरोपी के घर शिकायत लेकर गए तो वहां उन पर फायरिंग भी की गई जिससे पीड़ित परिवार दहशत में आ गया।

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बलात्कार करने के मुख्य आरोपी अर्जुन और फायरिंग करने के एक आरोपी भवर सिंह सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के परिजनों पर फायरिंग करने वाला दूसरा नामजद आरोपी अलवर अभी भी फरार है।

rape

पीड़िता के पिता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 376, 504, 506 और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई नाबालिग दलित लड़की से बलात्कार की वारजात और शिकायत करने गए परिजनों पर फायरिंग की घटना से पूरे गांव में भय व्याप्त है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget