एक्सप्लोरर

कानपुर की इस यूनिवर्सिटी के हजारों छात्र सड़क पर उतरे, नाराज स्टूडेंट्स ने की जमकर नारेबाजी

HBTU Students Protest: कानपुर के एचबीटीयू यूनिवर्सिटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब हजारों स्टूडेंट्स ने सड़क पर उतर कर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया. स्टूडेंट्स ने प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

Kanpur News Today: कानपुर के हारकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HBTU) के हजारों स्टूडेंट्स सड़कों पर हैं. इसकी वजह यह है कि शॉर्ट अटेंडेंस को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने ऐसे स्टूडेंट्स को मिड सेमेस्टर का एग्जाम देने से रोक दिया है. यूनिवर्सिटी की सख्ती की वजह से सिर्फ 20 फीसदी छात्र-छात्राओं को एग्जाम देने का मौका मिला है. 

हारकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के जरिये शॉर्ट अटेंडेंस वाले सभी बच्चों को एग्जाम देने से रोकने पर वे भड़क गए. नाराज स्टूडेंट्स ने प्रबंधन के खिलाफ यूनिवर्सिटी परिसर में उग्र प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया.

80 फीसदी स्टूडेंट्स बाहर
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बनी एचबीटीयू में गुरुवार को अलग- अलग कोर्सेज का एग्जाम था. इस यूनिवर्सिटी हजारों स्टूडेंट्स अलग-अलग कोर्सेज में पंजीकृत हैं, लेकिन इस एग्जाम में तकरीबन 80 फीसदी बच्चों को एग्जाम देने से मना कर दिया गया. जिसके चलते बच्चों में नाराजगी भी दिखाई पड़ी. 

स्टूडेंट्स का कहना है कि शॉर्ट अटेंडेंस की वजह से प्रबंधन ने उन्हें एग्जाम से बाहर कर दिया है. यह अटेंडेंस कॉलेज पोर्ट पर चढ़ाई जाती है. इसके उलट उन्हें कोई भी जानकारी नहीं दी गई. स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि एग्जाम कराए जानें हैं, इस बात की भी जानकारी कॉलेज प्रबंधन ने नहीं दी. 

हजारों स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
स्टूडेंट्स के मुताबिक, इसी बात को लेकर महज कुछ लोगों को ही एग्जाम में बैठने की अनुमति दी गई, बाकियों को बाहर कर दिया गया. जिसको लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है. एचबीटीआई यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तकरीबन 4 हजार स्टूडेंट्स को एग्जाम देने से रोक दिया. 

मिली जानकारी के मुताबिक, मिड सेमेस्टर के अलग- अलग स्ट्रीम और क्लास के स्टूडेंट्स का आज एग्जाम है. एग्जाम में महज 20 फीसदी छात्र छात्राओं को ही परीक्षा देने की अनुमति मिली थी. एग्जाम ना दे पाने की वजह से स्टूडेंट्स नाराज हो गए और एमबीए, बीबीए, एमसीए, बीटेक, बीफार्मा, समेत कई कोर्सेज के स्टूडेंट विरोध करने लगे. 

वीसी ने नहीं दिया जवाब
इस प्रदर्शन के दौरान नाराज स्टूडेंट्स ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. स्टूडेंट्स की मांग है कि करंट एग्जाम को रद्द कर दोबारा एग्जाम कराया जाए. इसको लेकर जब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर शमशेर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह भी जवाब देने की स्थिति में दिखाई नहीं पड़े. 

ये भी पढ़ें: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में BJP विधायक की एंट्री, समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर NSA की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Embed widget