एक्सप्लोरर

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में BJP विधायक की एंट्री, समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर NSA की मांग

Nand Kishor Gurjar Statement: इंडियाज गॉट लेटेंट शो में रणवीर अलाहाबदिया के जरिये दिए गए विवादित बयान के बाद विवाद हो गया. अब इस शो के आयोजकों के खिलाफ बीजेपी विधायक ने सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Ghaziabad News Today: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आयोजकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आयोजकों और होस्ट के खिलाफ रासुका के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. यह मांग उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को लिखे पत्र में की है. 

इतना ही नहीं हालिया दिनों इंडियाज गॉट लेटेंट में विवादित टिप्पणी करने वाले रणवीर इलाहबदिया का जूते से स्वागत करने वाले के लिए नंदकिशोर गुर्जर ने 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. लोनी बीजेपी विधायक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को धर्म और संस्कृति का रक्षक बताते हुए इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

'इंडियाज गॉट लेटेंट मूर्खों का शो'
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, "उनके संज्ञान में आया है कि यह शो एक मूर्ख का शो है. जिसमें माता-पिता के अंतरंग रिश्तों पर भी पिशाच हंसते हुए बात कर रहे हैं और इस दौरान एक युवती भी मौजूद थी." उन्होंने आगे कहा, "इस मौके पर साथ में रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना भी मौजूद थे." 

नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, "मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से निवेदन करना चाहता हूं, क्योंकि वह भारत के धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जाने जाते है. इसलिए इन सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करें." उन्होंने कहा, "अभी तक इन आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इनको रासुका के तहत गिरफ्तार करके जेल भेजा जाना चाहिए. इनसे पूछताछ के मायने क्या हैं."

'प्रयागराज को किया कलंकित'
प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, "इस मामले में पुलिस की भूमिका कहीं ना कहीं संदिग्ध है." नंदकिशोर ने कहा कि उनको उम्मीद है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कठोर कार्रवाई करेंगे. शिवाजी महाराज जिन्होंने महाराष्ट्र की धरती से सनातन का पताका फैलाने के लिए जाने जाते हैं. वहां ये एक उदाहरण बने."

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, "रणवीर ने प्रयागराज की भूमि को कलंकित करने का काम किया है." उन्होंने धमकी दी कि "अगर यह उत्तर प्रदेश में कदम रखेंगे तो इनका इलाज मैं जूते से करूंगा." उन्होंने आगे कहा, "देश के सभी युवाओं और बहनों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करना चाहता हूं, इनका जूते से स्वागत करें जहां भी मिलें. एक जूते का 5 लाख रुपये मैं इनाम दूंगा. जिससे भविष्य में कोई भी भारतीय संस्कृति को विदेशी इशारों पर नष्ट करने का प्रयास न कर सके."

महाकुंभ 2025: माघ पूर्णिमा स्नान के बाद रातभर चला स्वच्छता अभियान, साफ-सुथरे हुए संगम घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget