एक्सप्लोरर

Uttarakhand: चमोली जनपद में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बद्रीनाथ धाम हाईवे पर घंटों फंसी रही गाड़ियां

Uttarakhand News: प्रदेश के चमोली जनपद में बीते दिन भारी बारिश के चलते पागल नाला के उफान पर आने के कारण बद्रीनाथ धाम जा रहे हजारों श्रद्धालु लगभग 5 घंटे तक हाईवे पर फंसे रहे.

Heavy rain in Badrinath: उत्तराखंड में बीते दिन सोमवार को चमोली जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश हुई. दोपहर करीब तीन बजे पागल नाला के उफान पर आने से पुलिस की ओर से बद्रीनाथ धाम जा रहे रहे करीब 1500 श्रद्धालुओं के वाहनों को पाखी, पीपलकोटी और चमोली में रोक लिया गया है, जबकि बद्रीनाथ धाम की तीर्थ यात्रा से लौट रहे करीब 1000 श्रद्धालुओं के वाहनों को ज्योतिर्मठ, हेलंग और सेलंग में रोका गया.

तेज बारिश आने से पागल नाला उफान पर आ गया, जिसके कारण बद्रीनाथ हाइवे पर यात्री काफी देर तक फंसे रहे. करीब 5 घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही, जिससे बद्रीनाथ जा रहे तीर्थ यात्री और लौटकर आने वाले हजारों यात्री फंसे रहे. अनुमान के अनुसार लगभग 2500 तीर्थ यात्री लगभग 5 घंटों तक इस जगह फंसे रहे.

5 घंटे तक हाईवे फंसे रहे श्रद्धालु
सोमवार से शाम भारी बारिश होने के चलते बदरीनाथ हाईवे पर पागल नाला तूफान पर आ गया, जिससे कई वाहन फंस गए और हजारों की संख्या में यात्री कई घंटे तक फंसे रहे. इनमें कई यात्री ऐसे थे जो चारधाम यात्रा के लिए जा रहे थे और कई यात्री ऐसे थे जो चारधाम यात्रा करके वापस लौट रहे थे. लगातार बरसाती नाले के उफान पर आने के चलते पुलिस ने सभी तीर्थ यात्रियों को चमोली, पीपलकोटी पाखी हेलंग और ज्योर्तिमठ में ही रोक लिया. जिससे काफी फायदा हुआ और किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं घटी.

लगभग 5 घंटे तक हाईवे जाम रहा इस दौरान लगभग 2500 श्रद्धालु फंसे रहे. तकरीबन रात 8 बजे तक इस रास्ते को खोला गया, जिसके बाद तमाम यात्री अपने आगे के रास्ते के लिए रवाना हुए. मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की थी वह पहाड़ी इलाकों में सटीक साबित हुई और कई इलाकों में भारी वर्षा देखने को मिली. रात करीब आठ बजे तक हाईवे के ठीक होने के बाद श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया. पीपलकोटी चौकी इंचार्ज लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि पागल नाला में मलबा और बोल्डर आने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी.

बारिश के बाद मशीनों से हटाया गया मलबा
एनएचआईडीसीएल की मशीनों से मलबा हटाया गया. कहा कि कुछ वाहनों को अपराह्न तीन बजे एक-एक कर छोड़ा गया, लेकिन बाद में मलबा अधिक आने से वाहनों को जगह-जगह रोका गया. हाईवे सुचारु होने पर श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य को भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें- वाराणसी संकट मोचन मंदिर के मंहत के घर चोरी, करोड़ों के पुश्तैनी गहने और कैश लेकर फरार हुए चोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget