एक्सप्लोरर

उत्तराखंड आपदा में मारे गए लोगों के लिए माघ मेले में हुआ हवन, मौनी बाबा ने की ये कामना

उत्तराखंड में आई आपदा को लेकर प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में हवन का आयोजन किया गया. हवन में मौनी बाबा ने भगवान से मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की.

प्रयागराज. उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से हुई तबाही में कई लोग मारे गए हैं. इस आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए माघ मेले में हवन अनुष्ठान किया गया. प्रयागराज में संगर की रेती पर चल रहे माघ मेले में शिव योगी मौनी महाराज ने हवन किया. उन्होंने भगवान महाकाल का आह्वान कर माघ मेले में स्थित अपने शिविर में महामृत्युंजय का जाप किया है.

कल्पवासियों और पुरोहितों के साथ किया हवन मौनी महाराज ने कल्पवासियों और पुरोहितों के साथ हवन किया है, जिसमें 33 कोटि देवी-देवताओं की आहूति डाली गई है. इस दौरान महादेव से देश की रक्षा और कल्याण करने की कामना की गई. हवन में भगवान से दोबारा ऐसा आपदा ना आए और लोगों को किसी तरह का नुकसान ना हो, इसकी भी प्रार्थना की गई. साथ ही उत्तराखंड में आई इस आपदा का संगम की रेती पर चल रहे माघ मेले पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसके लिए भी इस अनुष्ठान में कामना की गई है.

मौनी महाराज के मुताबिक इस अनुष्ठान का उद्देश्य है कि आपदा में काल कलवित मृत आत्माओं को शांति मिले और उन्हें प्रभु के श्री चरणों में स्थान मिले. इस आपदा से जो भी परिवार व्यथित हैं उन्हें भी ईश्वर शक्ति प्रदान करें. माघ मेले के कई दूसरे शिविरों में भी इसी तरह से प्रार्थना और अनुष्ठान किए गए हैं.

अब तक 32 लोगों की मौत गौरतलब है कि उत्तराखंड त्रासदी में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा लगभग 200 लोग लापता भी हैं. लापता लोगों में ज्यादातर एनटीपीसी के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे श्रमिक हैं.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड त्रासदी: अबतक 32 लोगों की मौत, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए अब ड्रोन का हो रहा इस्तेमाल

योगी कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पंचायतों के आरक्षण का प्रस्ताव हुआ पास

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget