एक्सप्लोरर

यूपी: अब 'मुन्ना भाइयों' की खैर नहीं, बीएड परीक्षा में फेस डिटेक्शन तकनीक का होगा इस्तेमाल

यूपी में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल यानी रविवार को होनी है. धांधली और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने तमाम तैयारी की हैं.

लखनऊ: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गयी हैं. कल 9 अगस्त को दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा. परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही लखनऊ यूनिवर्सिटी ने मुन्ना भाइयों पर लगाम लगाने के लिए इस बार खास तैयारी की है. इसके लिए फेस डिटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल होगा.

बीएड प्रवेश परीक्षा में 'मुन्ना भाइयों' को रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित फेस डिटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल होगा. ये सिस्टम अभ्यर्थी के चेहरों के 27 स्थानों की सूचनाओं को डिजिटल डेटा में बदलकर, चारों दिशाओं में जांच करेगा और प्रत्येक अभ्यर्थी की 13 विशिष्ट व व्यक्तिगत विशेषताओं जैसे बाल, चश्मा, आयु, लिंग को सम्मिलित कर परीक्षण करेगा. ऐसा होने से कोई दूसरे के स्थान पर परीक्षा नहीं दे पाएगा. इसके अलावा परीक्षा की निगरानी के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी में कंट्रोल रूम बनाया गया है. यहां से प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी.

रियल टाइम मॉनिटरिंग

आपको बता दें कि प्रदेश के 73 जिलों में 1089 परीक्षा केंद्रों पर 4,31,904 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 की पाली में होगी परीक्षा. अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा. परीक्षा केंद्रों पर लगे CCTV कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर से रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी.

परीक्षा केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग

इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर राऊटर लगाए गए हैं जिनसे वेबकास्टिंग होगी. इसके लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी में कंट्रोल रूम बनाया गया है. लखनऊ में 82 केंद्रों पर लगभग 35 हज़ार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. प्रत्येक केंद्र पर 2-2 ऑब्जर्वर लगाने के निर्देश दिये गये हैं. यही नहीं, प्रत्येक केंद्र पर 200-200 मास्क रखने के भी निर्देश दिये गये हैं. बगैर मास्क के केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान बड़े फ्लैक्स पर छपवा कर होर्डिंग की तरह लगाया जाएगा, जिससे दूर से इसे पढ़ा जा सके.

ये भी पढ़ें

सीएम योगी का नोएडा दौरा, कानून व्यवस्था और कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक

राम मंदिर के शिलान्यास के बाद दुबई से आ रहे हैं भड़काऊ फोन कॉल्स, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज
'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget