एक्सप्लोरर

सीएम योगी का नोएडा दौरा, कानून व्यवस्था और कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय पश्चिमी यूपी के दौरे पर हैं. नोएडा में शनिवार को सीएम ने कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 39 में नवनिर्मित कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिले में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में पुलिस आयुक्त, तीनों प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे.

अस्पताल परिसर में बने कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने पिछले 6 महीने में जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की. सूत्रों के अनुसार पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने मुख्यमंत्री को जिले की कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद कानून व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आया है. अपराधिक घटनाओं का ग्राफ काफी कम हुआ है.

मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त से अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा. योगी ने कहा कि पुलिस बिना किसी दबाव के काम करे. जिले में संगठित अपराध किसी भी सूरत में नजर नहीं आना चाहिए. अपराधियों को किसी भी तरह से संरक्षण देने वाले को बख्शा नहीं जाएगा.

सीएम योगी ने तीनों प्राधिकरण की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी चर्चा की. इसके बाद जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोरोना वायरस संक्रमण अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की. मुख्यमंत्री को ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिले में कोविड-19 अभियान के प्रभारी नरेंद्र भूषण ने अब तक उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी.

यह भी पढ़ें:

वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में कोरोना मरीजों का हंगामा, स्टाफ पर लगाया मारपीट का आरोप

कोरोना काल में करिये ताजमहल के दीदार, पर्यटकों के लिए खोला गया व्यू प्वाइंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget