एक्सप्लोरर

राम मंदिर के शिलान्यास के बाद दुबई से आ रहे हैं भड़काऊ फोन कॉल्स, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

राम मंदिर के शिलान्यास के बाद समुदाय विशेष को भड़काने के लिये शनिवार को लखनऊ में कुछ लोगों के पास वीआईपी नंबर से कॉल आए. फिलहाल मामले में शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को कुछ मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों के फोन पर धमकी भरा कॉल और मैसेज आए. इसके तहत राम मंदिर शिलान्यास के बाद समुदाय विशेष को भड़काने की बात कही जा रही है. जानकारी के मुताबिक दुबई और ऑस्ट्रेलिया के नंबरों से ये कॉल आ रही हैं. इसकी जानकारी जब लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के पास पहुंची तो उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए.

इस कॉल से जुड़ी कई लोगों ने शिकायत की है. यही नहीं, लोगों के पास वीआईपी कॉल के जरिए रिकॉर्डेड मैसेज आ रहे हैं. फिलहाल हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अब तक आई सभी कॉल में एक ही व्यक्ति की आवाज और एक ही बात कही जा रही है. यह व्यक्ति राम मंदिर की बात करते हुए 15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर बाधा डालने की बात कह रहा है. मैसेज में ये शख्स अपना नाम यूसुफ अली बता रहा है.

पुलिस आयुक्त की अपील

पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय के मुताबिक अज्ञात नंबर से लोगों को फोन आए हैं. फोन करने वाला भड़काऊ बयान दे रहा है. मामले की छानबीन की जा रही है. इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने अपील है कि अगर किसी के पास ऐसी कॉल आती है तो वह 9454401508 पर उस संदेश को भेज दें.

ये भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश: बीएड प्रवेश परीक्षा कल, इस बार है 'मुन्नाभाइयों' से निपटने की खास तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget