एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी ने किया MMMUT के भवन का लोकार्पण, तकनीकी संस्थानों को नए दौर के सिलेबस अपनाने की दी सलाह

CM Yogi Adityanath News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह तकनीकी सहयोग के लिए साइबर थानों के साथ एमओयू करें.

Gorakhpur News: उत्‍तर प्रदेश (UP) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को तकनीकी संस्थानों को नए दौर के पाठ्यक्रम अपनाने की सलाह दी. सीएम योगी ने मंगलवार को गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) में 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया. इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तकनीकी संस्थानों को घिसे-पिटे कार्यक्रम छोड़कर नये दौर के पाठ्यक्रमों को अपने यहां लागू करना होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का समय तकनीक का है, जिसका उपयोग राष्ट्र निर्माण और लोक कल्याण में किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि 2017 तक यूपी में केवल दो साइबर थाने थे, लेकिन आज प्रदेश के हर जिले में एक-एक साइबर थाना है. साथ ही हर जिले में साइबर हेल्प डेस्क है, जिसकी वजह से साइबर अपराधों पर लगाम लग रही है.

'यूपी में देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर'

सीएम योगी ने कहा, "विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह तकनीकी सहयोग के लिए साइबर थानों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) करें. आज गोरखपुर जोन की पुलिस ने इस दिशा में अभिनव पहल करते हुए मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन किया है." योगी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर यूपी में है और राज्य के तकनीकी संस्थानों को चाहिए कि वे स्वयं को उससे जोड़ें.

सीएम योगी ने आर क्या कहा?

यूपी के सीएम ने आगे कहा, "समाज की आवश्यकता के अनुरूप हम अपने शोध को आगे बढ़ाएं. इससे परिणाम सुखद होंगे." उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को सुझाव दिया कि हमें समाज और सरकार की योजनाओं के सापेक्ष आगे बढ़ना होगा. कार्यक्रम में सांसद रवि किशन, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, कुलपति जय प्रकाश पांडेय, विधायक फतेह बहादुर सिंह और विपिन सिंह समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Lucknow News: ATS ने लखनऊ से ISI जासूस शैलेश कुमार को पकड़ा, भारतीय सेना की खुफिया जानकारी शेयर करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget