एक्सप्लोरर

Lucknow News: ATS ने लखनऊ से ISI जासूस शैलेश कुमार को पकड़ा, भारतीय सेना की खुफिया जानकारी शेयर करने का आरोप

Lucknow ISI Agent Arrest: आरोपी शैलेश ने व्हाट्सएप, फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हैंडलर को सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी. इसके बदले उसे पैसे मिले थे.

UP ISI Spy Arrested: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को यूपी एटीएस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है. इस शख्स की पहचान शैलेश कुमार उर्फ शैलैन्द्र सिंह चौहान पुत्र राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि वो व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर चुका है. शैलेश ने लगभग 8 से 9 महीने भारतीय सेना में, अरुणाचल प्रदेश में अस्थाई श्रमिक/पोर्टर के रूप मे काम किया था. जिस कारण उसके पास भारतीय सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकरियां थीं. 

सोशल मीडिया पर खुद को बताया सेना का जवान

शैलेश वर्तमान में भारतीय सेना में किसी पद पर कार्यरत नहीं है. सोशल मीडिया प्रोफाइल में आरोपी ने खुद को भारतीय सेना में कार्यरत बताया है. शैलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शैलेश चौहान नाम से प्रोफाइल बनाई थी. जिसकी प्रोफाइल फोटो में उसने भारतीय सेना की यूनिफॉर्म में अपनी फोटो लगा रखी थी.

फेसबुक के जरिए आईएसआई हैंडलर से की बात

शैलेश फेसबुक के माध्यम से ही हरलीन कौर नाम की आईडी के संपर्क में आया था. जिससे उसकी बात होने लगी. शैलेश की एक अन्य आईएसआई हैंडलर प्रीति से भी व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल के माध्यम से बात होती थी. प्रीति को भी शैलेश ने अपना परिचय सेना के जवान के रूप में ही दिया था. 

सेना की गाड़ियों के मूवमेंट की फोटो भेजी

शैलेश और प्रीति के बीच शुरू में अंतरंग बातें हुईं. बाद में प्रीति ने शैलेश को बताया कि वह आईएसआई के लिए काम करती है और अगर शैलेश सहयोग करेगा तो इसके बदले शैलेश को अच्छी रकम दी जाएगी. पैसों के लालच में शैलेश ने प्रीति नाम की हैंडलर को सेना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की लोकेशन और सेना की गाड़ियों के मूवमेंट के फोटो भेजे. जो फोटो शैलेश ने हरलीन कौर नाम की हैंडलर को भी भेजे थे. 

जानकारी देने के बदले मिले पैसे

इसके एवज में शैलेश के फोन-पे पर अप्रैल-2023 में दो हजार रुपये आए थे. इसके बाद प्रीति को कई बार सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भेजी जिसके बदले इसे हर बार पैसे प्राप्त हुए. हरलीन कौर और प्रीति आईएसआई के हैंडलर हैं जो सीमा पार से फर्जी नाम का प्रयोग कर सेना से जुड़ी जानकरी प्राप्त करके आईएसआई को उपलब्ध कराती हैं. आईएसआई इन जानकारियों का प्रयोग भारत के खिलाफ, देश को अस्थिर करने के लिए करता है. 

ये भी पढ़ें- 

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष पहुंचा बनारस, स्थानीय नेताओं से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget