एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अगले तीन दिन में कहर बरपा सकती है बारिश, सीएम धामी बोले- अगले तीन दिन यात्रा से बचें पर्यटक

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम विभाग ने छह जिलों में शुक्रवार के लिए बारिश का 'आरेंज' अलर्ट और 'रेड' अलर्ट जारी किया है. सीएम ने पर्यटकों से अपील की है कि वो अगले तीन दिन उत्तराखंड ना आएं.

Uttarakhand Weather: लगातार बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन और जमीन धंसने जैसी समस्याओं से जूझ रहे उत्तराखंड के अगले तीन दिन काफी परेशानी भरे हो सकते हैं. उत्तराखंड मौसम विभाग ने छह जिलों में शुक्रवार के लिए बारिश का 'आरेंज' अलर्ट तथा अगले तीन दिनों के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों खासकर पर्यटकों को इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

अगले तीन दिन उत्तराखंड की यात्रा से बचें पर्यटक- सीएम

मुख्यमंत्री ने एक टवीट में कहा, "मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में 'रेड' एवं 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है. आप सभी प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से अनुरोध है कि अनावश्यक यात्रा से बचें." धामी ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, वह खुद भी संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर हर परिस्थिति की निगरानी कर रहे हैं. 

12 से 14 अगस्त तक के लिए 'रेड' अलर्ट

देहरादून मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान में टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर जिलों में शुक्रवार के लिए बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट तथा अगले तीन दिन 12 से 14 अगस्त तक के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र ने इस दौरान भारी बारिश तथा गरज के साथ बरसात की चेतावनी जारी करते हुए प्रशासन से जरूरी सावधानी बरतने को कहा है. बता दें कि राज्य में लगातार बारिश के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस साल भारी और लगातार बारिश के कारण राज्य में भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. 

भारी बारिश के कारण 52 लोग गंवा चुके हैं जान

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, इस मानसून के दौरान विभिन्न घटनाओं में अब तक 52 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 37 अन्य घायल हुए हैं जबकि 19 अन्य लापता हैं. इसके अतिरिक्त, पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त 31 मकानों सहित 1160 मकानों को नुकसान पहुंचा है और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि भी बह गयी. राज्य में बारिश के कारण सड़कों और पुलों को भी खासा नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़े:

Uttarakhand News: चट्टान गिरने से केदारनाथ धाम जा रही सड़क हुई बंद, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर, बताया 'ढोंगी-पाखंडी व्यापारी'
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर, बताया 'ढोंगी-पाखंडी व्यापारी'
उत्तराखंड चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान, 9 रैलियां करेंगे राहुल-प्रियंका
उत्तराखंड चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान, 9 रैलियां करेंगे राहुल-प्रियंका
अयोध्या में 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा, रामनगरी में होगा भव्य दीपोत्सव
अयोध्या में 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा, रामनगरी में होगा भव्य दीपोत्सव
दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, लखनऊ में लगेगा दिव्य दीपावली मेला
दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, लखनऊ में लगेगा दिव्य दीपावली मेला

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget