एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: चट्टान गिरने से केदारनाथ धाम जा रही सड़क हुई बंद, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

Landslide in Uttarakhand: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की ओर जा रहा गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग चट्टान गिरने से बंद हो गया है. जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Uttarakhand Landslide News: उत्तराखंड में मानसून के साथ आई बारिश ने आफत मचा रखी है. एक ओर जहां पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं कुछ जगहों पर भूस्खलन होने के कारण सड़कों पर मलबा जमा हो गया है. जिससे आम जनजीवन काफी त्रस्त हो गया है, वहीं आने-जाने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही जानकारी मिल रही है कि उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की ओर जाने वाली सड़क पर चट्टान का मलबा गिरने से रास्ता बंद हो गया है.

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में चौकी फाटा के अंतर्गत तरसाली के पास पहाड़ी से चट्टानें और मलबा सड़क पर गिर गया है. जिसके चलते केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है. बताया जा रहा है कि इसके चलते करीब 60 मीटर लंबी सड़क को नुकसान पहुंचा है. वहीं सड़क पर काफी बड़ी चट्टान गिरने से रास्ता बंद हो गया है.

चट्टान गिरने से यात्रियों को हो रही परेशानी

गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग पर हुए इस भूस्खलन की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन की ओर से सड़क की मरम्मत के साथ ही मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है. वहीं प्रशासन का कहना है कि सड़क पर मलबा गिरने के कारण जवाड़ी और तिलवाड़ा पुलिस चौकियों से यात्रियों को मार्ग बाधित होने की जानकारी दी जा रही है. इसके साथ ही यात्रियों को सुरक्षित जगह पर रुकने की सलाह भी दी गई है. जिससे की किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके.

मौसम विभाग का रेड अलर्ट

बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश के कारण कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग और पौड़ी जिले में सिद्धबली से आमसौड़ तक कई जगहों पर भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा जमा हो गया था. जिसे साफ करने के लिए 6 जेसीबी मशीन को काम पर लगाया गया था. फिलहाल मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 10 से 14 अगस्त तक बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है.

यह भी पढ़ेंः
UP Monsoon Session 2023: यूपी में हो रहे निवेश पर सपा ने उठाया सवाल, योगी के मंत्री ने विधानसभा में दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget