एक्सप्लोरर

Ayodhya News: दुकानदारों और मकान मालिकों के बीच नया विवाद, प्रशासन उठाने जा रहा ये कदम, जानिए पूरा मामला

UP News: कहा गया था कि, जिन दुकानों का हिस्सा सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहा है उनको पीछे शिफ्ट कर दिया जाएगा लेकिन अब मकान मालिक पुराने किराए में किराएदार को स्थान नहीं देना चाहते.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जिला प्रशासन (Ayodhya district administration) सड़क चौड़ीकरण के लिए दुकानदारों और भवन स्वामियों के बीच मध्यस्था कराएगा. राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के साथ लोगों की आवाजाही बढ़ रही है तो सड़कों के चौड़ीकरण करने पर भी तेजी से काम हो रहा है. प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के मार्ग में प्रभावित दुकानों और मकानों को मुआवजे का अधिकांश हिस्सा भी भुगतान कर दिया है मगर विवाद इसको लेकर खड़ा हो गया है कि जिन दुकानों का हिस्सा सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहा है उनको उसके पीछे शिफ्ट कर दिया जाएगा.

क्या है विवाद की वजह
अब प्रशासन का यही आश्वासन उसके लिए नई मुसीबत बन गया है. वजह बिल्कुल साफ है, जिन भवन स्वामियों के हिस्से में दुकान थी उसका किराया काफी कम था और अब उस किराए में वह किराएदार को स्थान नहीं देना चाहते. इसे लेकर अब अवरोध दिखाई दे रहा है और विवाद की एक नई वजह का जन्म हो रहा है. इसी को लेकर अब जिला प्रशासन एक बार फिर दुकानदारों और भवन स्वामियों के बीच मध्यस्था करने की दलील दे रहा है.

Pallavi Patel को इलाहाबाद HC से फौरी राहत, UP निर्वाचन अधिकारी के जांच के आदेश को किया रद्द

उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने क्या कहा
अध्यक्ष अध्यक्ष अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट नंदलाल ने कहा, बीच में व्यापारी और प्रशासन में सहमति बनी थी कि दुकान के पीछे जो जमीन है उसको दिलाया जाएगा. विस्थापित होने वाले दुकानदारों को उसी क्षेत्र में दुकान दिलाया जाएगा और दुकान में फिर से कोई नया एग्रीमेंट नहीं कराया जाएगा. तीनों चीजों का अनुपालन नहीं हो रहा था लिहाजा व्यापारी समाज आक्रोशित हुआ और प्रशासन से बात हुई. प्रशासन ने बैठक का आश्वासन दिया. आज सकारात्मक दिशा में बात हुई है. प्रशासन ने हम लोगों की बात सुनी है और अलग-अलग समस्याओं का निदान करने की बात कही है. सकारात्मक बात चल रही है. एक हफ्ता और देखा जाएगा अगर हमारी तीनों मांगे नहीं मानी गईं तो हम लोग आंदोलन करेंगे.

एडीएम ने क्या कहा
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने कहा, राम जन्मभूमि मार्ग में जो व्यापारी थे उनके मन में तोड़फोड़ और बुलडोजर को लेकर कई प्रकार की शंकाएं उत्पन्न हो रहीं थीं.  इनके व्यापारी वर्ग के नेता नंदलाल जी ने अनुरोध किया था कि व्यापारियों से मीटिंग हो जाए. आज लगभग 100 व्यापारी उपस्थित थे. हमने उनको तीन चीजें बताई हैं. जो दुकानदार पूर्ण विस्थापित हो रहे हैं, जैसा माननीय मुख्यमंत्री जी का निर्देश था बसाने के बाद ही उनको हटाया जाए. पूर्ण विस्थापन के लिए हम लोग दुकान बना रहे हैं. महंत जी से अनुरोध कर रहे हैं कि हमारी जमीन और जहां पर हैं उस पर भी प्रयास कर रहे हैं. वहां पर दुकानें आवंटन हो जाए तब इनको विस्थापित करें.

एडीएम ने आगे कहा, जो दुकानदार ऐसे हैं जिनके पीछे जगह नहीं है और मंदिर प्रशासन की जगह है उसके लिए भी हमने कल सभी जनों के पट्टी के महंत से मीटिंग करने के लिए अनुरोध किया है ताकि उनको जो पीछे की जगह है उसको दिला सकें. दो ढाई सौ के लगभग ऐसी दुकानें हैं जिनके पीछे जगह मौजूद हैं और वह काम  कर भी रहे हैं. मैंने सब से अभी अनुरोध या किया है कि 350 में से 250 दुकानदार ऐसे हैं जिनके पीछे जगह बच रही है, उनके खाते में पैसा आ चुका है. वे तत्काल  अपना काम शुरू करें ताकि जो बाकी विस्थापित दुकानदार होने वाले हैं उनके तरफ विशेष ध्यान दें सकें. इसी बात पर आज यह मीटिंग खत्म हुई है. संवाद नहीं हो पा रहा है, हम मध्यस्था से हल कराएंगे.

Kannauj News: मंदिर परिसर में मांस का टुकड़ा मिलने पर भड़की हिंसा, भीड़ ने जलाईं दुकानें, पुलिस तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget