एक्सप्लोरर

'जातीय संघर्ष वही लोग...', कथावाचक वाले विवाद पर CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

Etawah Katha Vachak Case: सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी के सदस्य हैं क्योंकि वह पार्टी के चुनाव चिह्न कमल के नीचे चुनाव लड़ना हैं, अन्यथा, वह बीजेपी के सदस्य नहीं हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा के कथावाचक वाले मामले पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन कोई न कोई इस मामले पर बयान देता है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे विवाद के बीच बिना नाम लिए सपा पर निशाना साधते हुए जातीय संघर्ष का जिक्र किया था. वहीं अब सीएम योगी के बयान के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि जातीय संघर्ष वही लोग कराना चाहते हैं जो लोग भगवान को भी अपने जाती से जोड़ रहे हैं.

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि अपमान किसी का नहीं होना चाहिए, चुटिया नहीं काटना चाहिए और पेशाब से स्पर्श नहीं करना चाहिए था, कोई भी सभ्य व्यक्ति इस तरह का काम नहीं कर सकता है. वहीं अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर कहा उनकी मजबूरी है कि चुनाव लड़ने के लिए उन्हें पार्टी का सदस्य होना पड़ता है. अगर उन्हें कमल का निशान चाहिए तो उन्हें सदस्य बनना होगा. सीएम बीजेपी के सदस्य हैं क्योंकि वह पार्टी के चुनाव चिह्न कमल के नीचे चुनाव लड़ना हैं, अन्यथा, वह बीजेपी के सदस्य नहीं हैं. उन्होंने धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को पढ़ा नहीं, क्योंकि उन्हें बीजेपी में कोई दिलचस्पी नहीं थी.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग आरक्षण और संविधान के विरोधी है, जो लोग संविधान के खिलाफ हैं वो आरक्षण के खिलाफ हैं. जो लोग सीधे -सीधे आरक्षण के खिलाफ नहीं बोल सकते हैं, तब वो सोशलिस्टों को बात कहते हैं और कहते हैं सोशलिज्म शब्द हटाना चाहिए. जिन लोगों का दिमाग नकारात्मक राजनीति से भरा हुआ है, समाज में दीवाल खड़ी करके राजनीति करना चाहते हैं, जातीय और धर्म के बिच भेदभाव करके वोट लेना चाहते हैं.

वहीं सीएम ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग के आरोप पर कहा बीजेपी के लोग पीछे से दरवाजे से कुछ भी कर सकती है और पीछे ही पीछे किसी से भी हाथ मिला सकती है. सपा चीफ ने कहा कि लोकतंत्र रहेगा तो संविधान रहेगा तो हमारे और आपके अधिकार रहेंगे. अगर सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाए हैं तो बीजेपी चुनाव आयोग से मिलकर साजिश कर रही है, बीजेपी के पास हर जगह स्लीपर सेल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget