प्रयागराज. नई दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद प्रयागराज की मस्जिद में छिपकर रहने वाले सात इंडोनेशियाई नागरिक आज जेल से रिहा हो गए. ये पांच महीने से ज़्यादा वक्त से जेल में बंद थे. इन्हें एक महीने पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन निचली अदालत से औपचारिकताएं पूरी करने में पूरा एक महीने का वक्त लग गया.
इन सात विदेशी जमातियों को तीस मार्च को प्रयागराज की अब्दुल्ला मस्जिद से गिरफ्तार किया गया था. इन्हे पहले क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था. क्वारंटीन की मियाद पूरी होने के बाद इक्कीस अप्रैल को इन्हे जेल भेज दिया गया था. इनके खिलाफ महामारी एक्ट के साथ वीजा नियमों के उल्लंघन का भी आरोप था. इनके साथ ही जेल भेजे गए नौ थाईलैंड के नागरिकों की रिहाई अभी नहीं हो सकी है. यह अगले हफ्ते जेल से छूट सकते हैं.
ये भी पढ़ें.
कम नहीं हो रही है आजम खां के परिवार की मुश्किलें, बेटे अब्दुल्लाह आजम के चुनाव लड़ने पर लग सकती है रोक
आरोपियों को थाने से छोड़ने पर अधिवक्ताओं का एसएसपी ऑफिस में हंगामा, कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी
मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं.
Read More Published at : 25 Sep 2020 09:40 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on
Android and
iOS now!