एक्सप्लोरर

REET 2022: कल से शुरू होगी रीट परीक्षा, यहां देखिए लास्ट मिनट प्रिपरेशन टिप्स

REET 2022 Exam Begins Tomorrow: कल यानी 23 जुलाई 2022 से रीट परीक्षा शुरू होगी. एग्जाम में काफी कम समय बचा है. आइए जानते हैं परीक्षा की तैयारी में इस समय का सबसे अच्छा उपयोग कैसे कर सकते हैं.

REET 2022 Exam To Begin Tomorrow: राजस्थान एलिजबिलिटी टेस्ट 2022 (REET 2022) की शुरुआत कल यानी 23 जुलाई 2022 दिन शनिवार से हो जाएगी. परीक्षा का आयोजन दो दिन कल और परसों यानी 23 और 24 जुलाई 2022 के दिन किया जाएगा. इस बार बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने परीक्षा में भाग लिया है इसलिए कांपटीशन भी तगड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 15,66,992 कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए अप्लाई किया है. करीब 46,500 वैकेंसीज इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से भरी जाएंगी. राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में अब थोड़ा ही समय बाकी है. ऐसे में इन कुछ बातों का ध्यान रखकर आप परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकते हैं और तनावमुक्त भी रह सकते हैं.

परीक्षा के पहले इन बातों का रखें ध्यान –

  • इस बचे समय में ज्यादा के फेर में न पड़ें. केवल जरूरी टॉपिक रिवाइज करें. हो सकें तो जो प्वॉइंटर्स या किसी विषय के खास बिंदु हों केवल वे ही पढ़ें और डिटेल के चक्कर में कतई न पड़ें.
  • एडमिट कार्ड से लेकर बाकी जरूरी सामान जो आपको कल अपने साथ ले जाना है, जैसे आईडी प्रूफ वगैरह वह सब सामने रख लें.
  • परीक्षा को लेकर तनाव न लें इससे परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. चिंता मुक्त रहने की कोशिश करें, अच्छे से नींद लें और हल्का भोजन करें.
  • समय से पहले केंद्र के लिए निकलें और एडमिट कार्ड के पीछे दिए नियमों को ठीक से देख लें.
  • परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है इसलिए अधिक से अधिक प्रश्न अटेम्पट करें.
  • टाइम का ध्यान रखें और शुरू से एक टाइमर लगा कर पेपर दें. इससे समय कम नहीं पड़ेगा.
  • कोई भी आंसर देने से पहले प्रश्न ठीक से पढ़ लें. इसमें जल्दबाजी न करें.
  • बचे समय में कुछ भी नया नहीं किया जा सकता इसलिए तनाव न लें और जो आता है उसे ही पक्का करने पर समय खर्च करें.
  • अपनी तैयारी को लेकर किसी से चर्चा न करें और अपने ऊपर कांफिडेंस रखें. पूरे टाइम पीरियड में शांत और संयमित रहना आपको फायदा देगा.

यह भी पढ़ें:
NHM UP Recruitment 2022: नेशनल हेल्थ मिशन यूपी में निकली बंपर भर्तियां, 5505 पदों के लिए ये है आवेदन की लास्ट डेट 

JNU Physical Classes: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में इस तारीख से शुरू होंगी फिजिकल क्लासेस, सभी कोर्सेस के लिए लगेंगी कक्षाएं 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget