एक्सप्लोरर

Rajasthan News: डीग में मैरिज ब्यूरो खोल शादी के नाम पर वसूलते थे मोटी रकम, भारी मात्रा में कैश के साथ 3 गिरफ्तार

Deeg Crime News: डीग पुलिस ने अवैध मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश किया है. पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हर पहलू से जांच कर रही है. आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में कैश मिला है.

Deeg News: राजस्थान के डीग जिले के मेवात क्षेत्र में अवैध रूप से चलने मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से लाखों की नकदी और शादी के डॉक्यूमेंट समेत सैकड़ों लड़कियों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी मिली है. शादी करवाने के नाम पर आरोपी लड़की के परिजनों के लाखों रुपये वसूलते थे. 

ये पूरा मामला डीग जिले की मेवात क्षेत्र के कैथवाड़ा थाने का है. जहां पर लड़कियों के शादी करवाने के नाम पर अवैध रुप से मैरिज ब्यूरों संचालित किया जा रहा था. पुलिस ने मैरिज ब्यूरो से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 21 लाख 61 हजार 400 रुपये बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि मैरिज ब्यूरो का संचालन करने वाले आरोपियों के जरिये लड़की की शादी के करवाने के नाम 1 लाख 50 हजार रुपये की मोटी फीस वसूली जाती थी. बताया जा रहा है कि इसके बाद शादी में मैरिज ब्यूरो की तरफ से दो लाख रुपये से ज्यादा का सामान देने का वादा किया जाता था. 
     
4 साल से करवा रहा था शादी
डीग जिले के पहाड़ी क्षेत्र सीओ गिर्राज प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी नन्देरा गांव के रहने वाले सैकुल नाम का व्यक्ति 4 साल से नीमला गांव में रहकर लड़कियों की शादी करवाने का कार्य कर रहा है. लड़कियों की शादी करवाने के बदले में वह उनके परिजनों से डेढ़ लाख रुपये वसूलता था. इस तरह शादी का रजिस्ट्रेशन करके उसने काफी रुपये इकठ्ठे किए हैं. मैरिज ब्यूरो चलाने वाला व्यक्ति डेढ़ लाख लेकर लड़की की शादी में ढ़ाई लाख रुपये का सामान दे रहा है. सैकुल ने किसी भी संस्था का रिजस्ट्रेशन नहीं कराया है.

शादी के नाम पर 300 लड़कियों से लिए पैसे
पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. आरोपी सैकुल करोड़ों रुपये का लेनदेन कर रहा है, उसके पास इतने पैसे कहां से आ रहे हैं या फिर आपराधिक गतिविधियों से अर्जित कर खर्च किया जा रहा है, क्या इसके पीछे विदेशों से फंडिंग हो रही है. पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. सैकुल ने अपने परिजनों के नाम से भी काफी इन्वेस्टमेंट किया है. जानकारी के मुताबिक, सैकुल ने लगभग 300 लड़कियों की शादी के पैसे लिए हैं. वह और उसके साथी अरब जाने का प्लान बना रहे हैं.

इन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने सैकुल के नीमला वाले घर पर दबिश दिया, तो उसके घर पर 3 लड़के मिले हैं. पूलिस पूछताछ में तीनों ने अपने आप को सैकुल का रिश्तेदार बताया है. इनमें से दो की पहचान फरजाद और फैजान के रुप में हुई, जबकि एक का नाम सलीम है. आरोपी सैकुल के घर से मिले थैले 21 लाख 61 हजार 400 रुपये मिले हैं. पुलिस ने नगदी और आधार कार्डों की फोटो कॉपी सहित अन्य कागजात को धारा 102 में जब्त कर लिया है. पुलिस ने पीड़ितों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर 21 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 420, 406 और 120 बी आईपीसी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. 

ये भी पढ़ें:

राजस्थान में इस तरह से 300 यूनिट बिजली होगी मुफ्त, वित्त मंत्री दीया कुमारी ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget