एक्सप्लोरर

राजस्थान में इस तरह से 300 यूनिट बिजली होगी मुफ्त, वित्त मंत्री दीया कुमारी ने किया ऐलान

Rajasthan Budget: राजस्थान में बिजली संकट की समस्या और बिजली कंपनियों पर बढ़े कर्जे को लेकर भजन लाल सरकार सोलर एनर्जी को प्रोत्साहित करने की घोषणा की है.

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान में भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) की सरकार ने गुरूवार (8 फरवरी) को बजट पेश किया. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट पेश करते हुए कई बड़े एलान किए हैं. लोकसभा चुनाव से पहले पेश इस बजट में प्रदेश की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आम लोगों को लुभाने की कोशिश की है. सरकार ने बिजली संकट से उबरने के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की हैं.

प्रदेश की वित्त मंत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) ने कहा कि पिछली सरकार के कुप्रबंधन की वजह से बिजली संकट की स्थिति पैदा हुई. पिछली सरकार की गलत नीतियों की वजह से कर्ज बढ़ा. बजट में प्रदेश के लोगों के लिए मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की गई है. 

300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, कैसे?

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बजट पेश करते हुए सोलर ऊर्जा जैसे कई वैकल्पिक कदम उठाए जाने की बात कही है. राज्य के 5 लाख घरों को सोलर पैनल से कनेक्ट किया जाएगा. वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए एलान के तहत राज्य में 5 लाख घरों के छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. इससे इन लोगों को हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी. 

कर्ज को लेकर कांग्रेस पर हमला

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि अभी महंगी बिजली बाहर से खरीदने की मजबूरी है. पिछली सरकार की नीतियों, ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियों की गलत कार्यप्रणाली की वजह से मौजूदा वक्त में डिस्कॉम पर 88700 करोड़ रुपये का कर्ज है. वहीं, सभी बिजली कंपनियों पर 1 लाख 39 हजार 200 रुपए से अधिक का कर्ज होने की बात कही गई है. बता दें कि दीया कुमारी ने कविता पढ़ते हुए बजट पढ़ना शुरू किया.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2024: दीया कुमारी ने पेश किया बजट, हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वॉड, विश्वकर्मा पेंशन योजना, पढ़ें बड़े एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget