एक्सप्लोरर

राजस्थान से इन जगहों का सफर होगा और भी आसान, रेलवे ने इन ट्रेनों के फेरे सितंबर तक बढ़ाए, जानें डिटेल

Rajasthan News: रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरों को बढ़ा दिया है. कई ट्रेनें अन्य जगहों के लिए चलाई गई हैं. जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस का भगत की कोठी तक विस्तार किया गया है.

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. कई ट्रेनों के फेरों को सितम्बर तक बढ़ाया गया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि भगत की कोठी/जोधपुर तक अस्थाई विस्तार बढाया जा रहा है. जोधपुर-जम्मूतवी- जोधपुर का भगत की कोठी तक, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी का जोधपुर तक एवं जोधपुर-इंदौर- जोधपुर रेलसेवा का भगत की कोठी स्टेशन तक अस्थाई विस्तार की अवधि को बढाया गया है.

गाडी संख्या 19225/19226, जोधपुर-जम्मूतवी-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का भगत की कोठी स्टेशन तक विस्तार को 30 सितंबर, गाडी संख्या 14807/14808, भगत की कोठी-दादर- भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा का जोधपुर स्टेशन तक विस्तार 30 सितम्बर, गाडी संख्या 12466/12465, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का भगत की कोठी स्टेशन तक विस्तार को 30 सितम्बर तक बढाया जा रहा है.

इन ट्रेनों के फेरों में विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए गुवाहाटी-श्रीगंगानगर-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 13 फेरों का विस्तार किया जा रहा है. गाडी संख्या 05636/05635,  गुवाहाटी-श्रीगंगानगर-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में गुवाहाटी से 3 जुलाई से 25 सितम्बर तक (13 ट्रिप) एवं श्रीगंगानगर से 7 जुलाई से 29 सितम्बर तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है. गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए ढेहर का बालाजी (जयपुर)-चूरू-ढेहर का बालाजी (जयपुर) (45 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है. गाडी संख्या 09702, ढेहर का बालाजी (जयपुर)-चूरू (45 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 7 अगस्त (शनिवार को छोड़कर) तक ढेहर का बालाजी से 18.40 बजे रवाना होकर 23.30 बजे चूरू पहुंचेगी.

जानिए और क्या बदला?

गाडी संख्या 09701, चूरू-ढेहर का बालाजी (जयपुर) (45 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 7 अगस्त (रविवार को छोड़कर) चूरू से 04.00 बजे रवाना होकर  09.00 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी. ट्रेन रेलसेवा मार्ग में नींदड बेनाड, भट्टों की गली, चौमूं सामोद, लोहारवाडा, गोविंदगढ मलिकपुर, छोटा गुढ़ा, रींगस, पलसाना, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर शेखावाटी, रामगढ़ शेखावाटी व बिसाऊ स्टेशनों पर ठहराव करेगी. 10 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे ट्रेन में होंगे.

Rajasthan: बिजली संकट के बीच छत्तीसगढ़ पहुंचे ऊर्जा मंत्री, CM साय से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालोरः आलासन में सरपंच चुनाव नतीजे पर घमासान, एक वोट से जीतीं रकमा देवी
जालोरः आलासन में सरपंच चुनाव नतीजे पर घमासान, एक वोट से जीतीं रकमा देवी
IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला पर बवाल, अशोक गहलोत ने CM भजनलाल को घेरा
IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला पर बवाल, अशोक गहलोत ने CM भजनलाल को घेरा
IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB को मिली विस्तृत जांच की मंजूरी
IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB को मिली विस्तृत जांच की मंजूरी
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget