एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'व्यवसायों के पलायन की जिम्मेदार थी ठाकरे सरकार,' उद्योग मंत्री उदय सामंत का पलटवार

Maharashtra: उदय सामंत ने कहा कि फरवरी 2021 में सचिन वाजे ने मुकेश अंबानी के प्रतिष्ठित घर एंटिला के पास जिलेटिन की छड़ें/विस्फोटक से लदी एक कार लगाई थी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के एक मंत्री ने विपक्ष पर ठीकरा फोड़ते हुए यहां शनिवार को आरोप लगाया कि यह पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की पूर्ववर्ती सरकार थी, जो बड़े व्यवसायों के पलायन के लिए 'पूरी तरह से जिम्मेदार' थी. वेदांता-फॉक्सकॉन, टाटा-एयरबस और बल्क ड्रग्स पार्क जैसी प्रमुख परियोजनाओं के राज्य से बाहर चले जाने के बाद पिछले एक साल से अधिक समय से महा विकास अघाड़ी (MVA) के हमले का सामना कर रहे उद्योग मंत्री उदय सामंत (Uday Samant) ने पलटवार करते हुए यह बात कही.

उन्होंने एक बयान में कहा कि एक पूर्व पुलिस अधिकारी, सचिन वाजे, जिन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था, को हिरासत में मौत के मामले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए निलंबित किए जाने के बाद 2020 में बहाल कर दिया गया था. सामंत ने तर्क दिया, "जानकार लोगों ने पुष्टि की है कि आदित्य ठाकरे ने सीएम उद्धव ठाकरे से सचिन वाजे को बहाल करने की सिफारिश की थी." सामंत का तीखा जवाब आदित्य ठाकरे ( Aaditya Thackeray) की टिप्पणियों पर आया है.

आदित्य ठाकरे ने क्या कहा था
आदित्‍य ने शुक्रवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा था - "वेदांता-फॉक्सकॉन, टाटा-एयरबस, बल्क ड्रग्स पार्क, 40 गद्दार, क्रिकेट विश्‍व कप फाइनल, और अब डायमंड बोर्स के लिए सब कुछ गुजरात! एक अच्छा प्रदर्शन करने वाली एमवीए सरकार गिरा दी गई. शिंदे-बीजेपी शासन विश्‍वासघात के बाद अब क्या कर रहा है?" सामंत ने कहा कि बाद में फरवरी 2021 में सचिन वाजे ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के प्रतिष्ठित घर एंटिला के पास जिलेटिन की छड़ें/विस्फोटक से लदी एक कार लगाई थी.

सामंत ने बताया, "एमवीए सरकार के वास्तुकार सांसद संजय राउत (शिवसेना-यूबीटी) ने मार्च 2021 में सचिन वाजे का बचाव किया था और उन्हें 'ईमानदार व सक्षम' अधिकारी कहा था." मंत्री ने कहा कि "इस घटना ने व्यापार जगत को सदमे में डाल दिया" और यह राज्य में विश्वास खोने का एक कारण था. सामंत ने दावा किया, "ठाकरे सरकार द्वारा वाजे़ को भारी समर्थन ने व्यापार और निवेशकों को हतोत्साहित कर दिया था. इसने व्यापार के लिए एक सुरक्षित गंतव्य के रूप में मुंबई की छवि भी खराब कर दी थी."

 उदय सामंत ने क्या कहा
उन्होंने कहा कि सचिन वाजे घटना और उन्हें दिए गए राजनीतिक संरक्षण का व्यापार और निवेश के लिए एक सुरक्षित गंतव्य के रूप में महाराष्ट्र पर 'लंबे समय तक प्रभाव पड़ेगा'. सामंत ने मांग की, "ठाकरे सरकार ने महाराष्ट्र से व्यवसायों को बाहर निकालने में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी. बड़ी परियोजनाओं का राजनीतिकरण करने के बजाय, निवेशकों को राज्य सरकार में विश्‍वास खोने के लिए उन्हें राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिए." उन्होंने आश्‍वासन दिया कि अब सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पिछले एक साल में लिए गए विभिन्न निर्णयों और नीतियों के जरिए निवेशकों का विश्‍वास फिर से हासिल कर रहा है.

Maharashtra Politics: सनातन धर्म पर बयान देने वालों पर गरजे चंद्रशेखर बावनकुले, बोले- 'ऐसे लोगों को सबक सिखाया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget