एक्सप्लोरर

'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी

राज ठाकरे ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के आंदोलन पर चली लाठियों के मुद्दे को एक बार फिर से उठाया है. इसके साथ ही उन्होंने CJP आंदोलनपर भई बात की.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने छात्रों के आंदोलन से लेकर, देश में सत्ता बदलाव और CJP के आंदोलन पर भई अपनी बात रखी. उन्होंने NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के आंदोलन पर चली लाठियों के मुद्दे को एक बार फिर से उठाया है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में कहां अराजकता है? शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जबकि उन छात्रों ने कुछ भी गलत नहीं किया था.

ये बातें उन्होंने मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही हैं. इसके अलावा संजय राउत की 'सत्ता परिवर्तन' वाली टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि इसको लेकर उनकी राउत से चर्चा हुई है.   

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?

राज ठाकरे ने कहा- उन बच्चों ने कुछ भी गलत नहीं किया था

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने NEET परीक्षा को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर कहा, "छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अराजकता कहां है? आपने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर लाठीचार्ज किया, उन्हें पीटा, पुलिस की वर्दी में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को घुसा दिया और अफरा-तफरी मचा दी, खुद ही हंगामा किया, जबकि उन बच्चों ने कुछ भी गलत नहीं किया था. क्या BJP अपने पुराने दिन और अब तक किए गए अपने सारे काम भूल गई है?" राज ठाकरे ने बीजेपी को सुझाव दिया कि प्रदर्शनकारियों को BJP के अपने ही आंदोलनों के इतिहास की तस्वीरें दिखानी चाहिए.

बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग

राज ठाकरे ने देश में बढ़ते जन-आक्रोश और तथाकथित 'वोट चोरी' के मुद्दों को भी उठाया. उन्होंने बैलेट पेपर से मतदान कराने की अपनी मांग को दोहराया और कहा, "मैं 2018 से ही बैलेट पेपर से वोटिंग की वकालत कर रहा हूं. मैंने इसको लेकर चुनाव आयुक्तों से भी मुलाकात की थी. तब लोगों को यह बात समझ नहीं आई थी, लेकिन अब समझ आ रही है. एक मतदाता को यह तसल्ली होनी चाहिए कि उसका वोट सही तरीके पड़ा है. उसे ये भरोसा होना चाहिए कि उसका वोट सच में बैलेट बॉक्स में चला गया है. जीतना या हारना तो अलग बात है, कौन हारा, कौन जीता ये अलग बात है. पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों के साथ-साथ कई विकसित देशों में भी बैलेट पेपर का इस्तेमाल होता है."  

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि फ्रांस ने भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को छोड़ बैलेट पेपर को अपनाया है तो फिर भारत क्यों नहीं कर सकता है. विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ भी नहीं होते हैं. वोटों की गिनती जल्दी हो जाती है, फिर भी नतीजे बहुत देर से आते हैं. अगर इसमें चार दिन लग भी जाएं, तो क्या नुकसान है? इतनी जल्दी क्या है? हमें वापस बैलेट पेपर पर लौट आना चाहिए.

रिजीम चेंज पर कर डाली भविष्यवाणी?

राज ठाकरे ने आगे प्रेस कांफ्रेस में संजय राउत के रिजीम चेंज वाले बयान पर भविष्य में राजनीतिक गितरोध बढ़ने की ओर इशारा किया है और कहा कि अगले 2-5 महीनों के भीतर देश में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में ऐसा भी हो सकता है कि देश के पास कोई प्रधानमंत्री ही न हो. राज ठाकरे ने सवाल किया, "इस देश में लोकतंत्र कहां है? अमेरिका में लोकतंत्र है, लेकिन यहां नहीं."

राज ठाकरे ने तो यहां तक कह दिया कि अगर आने वाले सालों में देश की जनता सड़कों पर आ जाए, तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी. उन्होंने ये तक कहा कि अमेरिका में ट्रंप जैसे लोगों की खुलकर आलोचना कर सकते हैं और उन्हें इसके लिए किसी सजा या कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ता, लेकिन भारत में लोकतंत्र नहीं बचा है. 

सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर सवाल

राज ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर कहा कि आज स्वायत्त संस्थाएं नहीं बची हैं. एक व्यक्ति को हत्या के मामले में जमानत मिल जाती है, लेकिन CJP के दो लोगों लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने के बावजूद गिरफ्तार कर लिया जाता है. बिना कोर्ट का नाम लिए उन्होंने कहा कि आज शीर्ष न्यायिक संस्थाओं को अपने फैसलों की प्रकृति पर विचार करने की जरूरत है. देश के वर्तमान हालात पर चिंता जताई और सवाल किया कि आखिर देश में आज वास्तव में कौन सी संस्थाएं स्वतंत्र या स्वायत्त बची हैं? सरकारी तंत्र और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष और सत्ता के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने के लिए किया जा रहा है. 

 

महिमा पांडेय एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. महिमा ने साल 2017 से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की.  ABP से जुड़ने से पहले महिमा राजस्थान पत्रिका, Myth Media, TFI और न्यूजबाइट जैसे मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय कवरेज, राष्ट्रीय खबरें,  अंतर्राष्ट्रीय, खेल, क्राइम, अर्थव्यवस्था, खेल, हेल्थ खबरों को कवर करने का अनुभव है.

पत्रकारिता के करियर के दौरान महिमा ने कई राष्ट्रीय और  अंतर्राष्ट्रीय  घटनाओं को कवर किया है जिनमें,  कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 ('ऑपरेशन लोटस'), लोकसभा चुनाव 2019,  बालाकोट एयर स्ट्राइक 2019, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021,  केरल विधानसभा चुनाव 2021, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021, लोकसभा चुनाव 2024, एंटीलिया केस, किसान आंदोलन 2024,  रूस यूक्रेन युद्ध 2022,  इजरायल हमास युद्ध 2023, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024, पाकिस्तान आम चुनाव 2024, ब्राजील और इजरायल का राजनयिक विवाद 2024, मालदीव भारत विवाद 2024 शामिल हैं.

खबरों के अलावा महिमा की खेलों में भी विशेष रूचि रही है. वो एथलेटिक्स में सक्रिय रूप से हिस्सा ले चुकी हैं. इसके अलावा इंटर कॉलेज, इंटर स्टेट हॉकी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है. 

 महिमा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीएस्सी (ऑनर्स) बॉटनी में स्नातक किया है. इसके बाद मास कम्युनिकेशन में एमए की पढ़ाई पूरी की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget