एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: सनातन धर्म पर बयान देने वालों पर गरजे चंद्रशेखर बावनकुले, बोले- 'ऐसे लोगों को सबक सिखाया...'

Maharashtra Politics: चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म का उन्मूलन करने की बात कर रहे हैं. बावनकुले ने सवाल किया कि क्या उद्धव ठाकरे और शरद पवार भी इससे सहमत हैं.

Chandrashekhar Bawankule On Sanatana Dharma: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की महाराष्ट्र (Maharashtra) इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने शनिवार को कहा कि सनातन धर्म (Sanātana Dharma) पर हमला करने वालों को सबक सिखाया जाना चाहिए. ठाणे (Thane) जिले के भिवंडी (Bhiwandi) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) जैसे द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (Dravida Munnetra Kazhagam) नेता सनातन धर्म का उन्मूलन करने की बात कर रहे हैं.

बावनकुले ने सवाल किया कि क्या उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और शरद पवार (Sharad Pawar) जैसे उनके सहयोगी भी इस तरह के आपत्तिजनक बयानों से सहमत हैं. द्रमुक, ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) और पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 28 दलीय विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं. बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस ने झूठा दावा किया है कि मुस्लिम उस वक्त संकट में आ गए जब बीजेपी सत्ता में आई. उन्होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर समुदाय को फायदा हुआ है. भिवंडी, अपने पावरलूम (बिजली से चलने वाले करघे) क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध है. वहां मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी है.

उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ दिया था बयान
बता दें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई के कामराजार एरिना में सनातन उन्मूलन सम्मेलन में भारतीय मुक्ति संग्राम में आरएसएस का योगदान शीर्षक वाली एक किताब का विमोचन किया था. साथ ही उन्होंने यहां सनातन धर्म पर भाषण भी दिया था.

उदयनिधि स्टालिन ने अपने भाषण में सनातन धर्म को समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ बता दिया था. इतना ही उन्होंने यहां तक कह दिया था कि हमें हमें सनातन धर्म का उन्मूलन करना चाहिए. बता दें कि उदयनिधि स्टालिन के सनाधन धर्म पर दिए गए इस बयान के  बाद पूरे देश में खूब सियासी बवाल मचा था. उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान के बाद बीजेपी के तमाम नेताओं ने उदयनीधि स्टालिन पर हमला बोला था.

Maharashtra Politics: पीएम मोदी के हमले पर शरद पवार का पलटवार, बोले- 'मैंने भारतीय कृषि की सूरत बदल दी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget