एक्सप्लोरर

Maharashtra Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के बीच CM शिंदे को झटका? पालघर से मौजूदा सांसद राजेंद्र गावित इस पार्टी में शामिल

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र की पालघर सीट महायुति की ओर से बीजेपी को मिली. ऐसे में शिवसेना के मौजूदा सांसद का टिकट कट गया जिस वजह से उन्होंने बड़ा फैसला किया है.

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना सांसद राजेंद्र गावित (Rajendra Gavit) ने बीजेपी में वापसी कर ली है. गावित पालघर (Palghar) से निवर्तमान सांसद हैं. वह पहले कांग्रेस में भी रह चुके हैं और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार में मंत्री रहे हैं. 2018 के उपचुनाव में वह बीजेपी के टिकट से पहली बार सांसद बने थे. 2019 में अविभाजित शिवसेना से वह निर्वाचित हुए थे. हालांकि 2022 जब शिवसेना में विभाजन हुआ तो वह एकनाथ शिंदे वाले गुट में चले गए.

राजेंद्र गावित ने मंगलवार को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की. फडणवीस ने इस अवसर पर कहा कि बीजेपी को यह महसूस हुआ कि राज्य में गावित की जरूरत है इसलिए वह वापस बीजेपी आ गए. महायुति की ओर से पालघर लोकसभा सीट बीजेपी को मिली है जहां हेमंत सावरा को टिकट दिया गया है.

एबीपी माझा की रिपोर्ट के मुताबिक गावित इस साल पालघर से शिवसेना की उम्मीदवारी खारिज होने से नाराज हैं. चर्चा है कि वह इसी नाराजगी के चलते घर वापसी कर रहे हैं. महायुति से बीजेपी के हेमंत सावरा को लोकसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया. इसके बाद राजेंद्र गावित ने भी महायुति की रैली से मुंह मोड़ लिया. 

गावित को प्रत्याशी बनाने पर हो रहा था विरोध
महायुति की ओर से उम्मीदवार के तौर पर राजेंद्र गावित के नाम पर चर्चा चल रही थी. लेकिन उनके नाम पर विरोध होने लगा. पूर्व जनजातीय विकास मंत्री विष्णु सावरा के बेटे हेमंत सावरा को उम्मीदवार बनाने की काफी मांग की जा रही थी.

कौन हैं राजेंद्र गावित?
राजेंद्र गावित आदिवासी समाज में एक बड़ा चेहरा हैं. कांग्रेस में रहते हुए वह आदिवासी विकास राज्य मंत्री थे. वह मूल रूप से नंदुरबार के रहने वाले हैं. वह पालघर से विधायक चुने गए. उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस से लड़ा, लेकिन हार गए. 2016 में विधानसभा उपचुनाव में भी उन्हें हार मिली थी. 2019 में राजेंद्र गावित ने शिवसेना के श्रीनिवास वनगा को हराया. राजेंद्र गावित को 2 लाख 72 हजार 782 वोट मिले. राजेंद्र गावित 29 हजार 572 वोटों से जीते थे.

ये भी पढ़ें- PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी ने संभाली 'मिशन महाराष्ट्र' की कमान, चुनावी रण जीतने के लिए BJP ने बनाई ये स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget