एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: राज ठाकरे की CM देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी, '...तो स्कूलों को बंद करा देंगे'

Raj Thackeray News: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी दी कि अगर पहली कक्षा से हिंदी अनिवार्य की गई तो स्कूल बंद कराए जाएंगे. उन्होंने महाराष्ट्र में हिंदी थोपने की कोशिशों का कड़ा विरोध किया.

महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर में शुक्रवार को हुई एक जनसभा में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर राज्य सरकार पहली कक्षा से हिंदी को अनिवार्य करने की कोशिश करती है, तो मनसे स्कूल बंद कराने से पीछे नहीं हटेगी. 

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में हिंदी थोपने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह बयान ऐसे समय में आया है जब त्रिभाषा नीति को लेकर राज्य में विवाद गहराता जा रहा है.

राज ठाकरे क्या कहा?

राज ठाकरे ने कहा कि मराठी के स्थान पर हिंदी थोपने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक "प्रयोग" है, ताकि मुंबई को धीरे-धीरे गुजरात से जोड़ा जा सके. उनके मुताबिक, हिंदी मात्र 200 साल पुरानी भाषा है, जबकि मराठी का इतिहास 2,500 से 3,000 साल पुराना है.

राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस द्वारा गठित समिति पर तंज कसते हुए कहा कि इससे पहले भी जब सरकार ने कोशिश की थी, तब MNS ने उनकी दुकानें बंद कराई थीं.

कब से भड़का भाषा विवाद?

हाल में MNS कार्यकर्ताओं ने एक दुकानदार से मारपीट की, जिसने मराठी में बात करने से इनकार किया था. BJP सरकार के दो आदेश, जिनमें हिंदी को पहली से अनिवार्य करने की बात थी, विरोध के बाद वापस लिए जा चुके हैं. लेकिन मुख्यमंत्री फडणवीस ने फिर कहा कि त्रिभाषा नीति लागू होगी, पर कक्षा तय करने का निर्णय समिति करेगी. इस पर ठाकरे बोले, "अगर सरकार फिर से हिंदी थोपेगी, तो हम स्कूल बंद करवा देंगे."

निशिकांत दुबे को डुबो-डुबो के मारेंगे- राज ठाकरे

राज ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की ‘पटक-पटक के मारेंगे’ टिप्पणी पर उन्हें खुली चुनौती देते हुए कहा, “दुबे तुम मुंबई आओ, डुबो-डुबो के मारेंगे.” उन्होंने आजादी के बाद मोरारजी देसाई और वल्लभभाई पटेल की कथित मराठी विरोधी नीतियों का भी हवाला दिया और कहा कि गुजरात में बिहारी प्रवासियों पर हमले कोई मुद्दा नहीं बनते, लेकिन महाराष्ट्र की छोटी घटनाएं तूल पकड़ लेती हैं.

राज ठाकरे ने कहा कि हिंदुत्व की आड़ में हिंदी थोपने का प्रयास किया जा रहा है, जो स्वीकार नहीं होगा. उन्होंने महाराष्ट्रवासियों से अपील की कि वे मराठी में बोलें और दूसरों को भी इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें. ठाकरे ने यह भी स्पष्ट किया कि भाषा का मुद्दा केवल सांस्कृतिक नहीं, राजनीतिक चेतना और क्षेत्रीय अस्मिता से भी जुड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब NCP को लगेगा झटका? इस नेता ने सुनेत्रा पवार को सौंपा इस्तीफा, शिंदे गुट में जाने की चर्चा
अब NCP को लगेगा झटका? इस नेता ने सुनेत्रा पवार को सौंपा इस्तीफा, शिंदे गुट में जाने की चर्चा
संजय राउत का बड़ा दावा, 'कांग्रेस MLC को पार्टी बदलने के लिए दिया गया 20 करोड़ का ऑफर'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'कांग्रेस MLC को पार्टी बदलने के लिए दिया गया 20 करोड़ का ऑफर'
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
Maharashtra News: वसई में आफत की बारिश! पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 20 साल के मजदूर की मौत
वसई में आफत की बारिश! पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 20 साल के मजदूर की मौत

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget