एक्सप्लोरर

अब राज ठाकरे का निशिकांत दुबे पर पलटवार, 'हमको मारेगा दुबे, मुंबई आ जा, समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे'

Raj Thackeray News: एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर कहा कि अगर किसी ने यहां मराठी का अपमान किया तो उनके गाल और हमारे हाथ की युति जरूर होकर रहेगी.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के 'पटक-पटक कर मारने' वाले बयान पर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ''एक सांसद है वो कहता है कि वो हमें पटक पटक कर मारेगा, तू हमको मारेगा दुबे, तू मुंबई आजा, मुंबई के समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे.''

MNS प्रमुख ने सवाल किया, ''क्या हुआ दुबे का? क्या कोई केस हुआ? 56 इंच की छाती लेकर तुम भी घूमो, तुम महाराष्ट्र के मालिक हो. अगर किसी ने यहां मराठी का अपमान किया तो उनके गाल और हमारे हाथ की युति जरूर होकर रहेगी.'' 

राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस पर कसा तंज

राज ठाकरे ने महायुति सरकार को घेरते हुए कहा, ''देवेंद्र फडणवीस कैसे स्क्रिप्ट राइटर हैं जो पहले GR निकालते हैं और बाद में उसे वापस लेते हैं. मेरा आप सभी से निवेदन है कि आप जहां-जहां जाएंगे आप मराठी में ही बोलिए. आप टैक्सी में हैं, बस में या ट्रेन में हैं आप ज्यादा से ज्यादा मराठी में ही बोलिए. अन्य राज्यों में लोगों की सरकार अपने लोगों से साथ मजबूती से खड़ी रहती है. जाते जाते इतना ही कहूंगा कि सतर्क रहिए, सतर्क रहिए और सतर्क रहिए.''

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने क्या कहा था?

दरअसल, झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे कहा था कि हिंदी भाषी लोगों को मुंबई में मारने वाले अगर हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू भाषियों को मार कर दिखाओ. अपने घर में तो कुत्ता भी शेर होता है. कौन कुत्ता. कौन शेर खुद ही फ़ैसला कर लो. इस दौरान उन्होंने पटक पटक कर मारने वाला बयान दिया था. उन्होंने कहा था, ''महाराष्ट्र से बाहर आने की हिम्मत दिखाएं, हम हिंदी का विरोध करने वालों को पटक-पटक कर मारेंगे.'' मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में मराठी न बोलने पर MNS कार्यकर्ताओं ने एक दुकानदार मालिक के साथ मारपीट की थी. इसे लेकर ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ठाकरे ब्रदर्स पर हमला बोला था.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget