एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: स्कूल से चुपके से निकले 5 छात्र सड़क हादसे का शिकार, 2 की मौत, प्रिंसिपल सस्पेंड

पालघर में आश्रम स्कूल के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई. आश्रम से पांच छात्र चुपचाप एक ही बाइक पर नवरात्र उत्सव में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए.

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक गांव के मेले से अपने आश्रम स्कूल लौट रहे विद्यार्थियों की मोटरसाइकिल फिसलकर सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई, जिससे उस पर सवार दो लड़कों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. 

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार तड़के जव्हार तालुका में हुई. पांचों छात्र सरसुन गांव में नवरात्र उत्सव में शामिल होने के लिए हीरादपाड़ा गगनगिरी आश्रम स्कूल से चुपके से बाहर निकले थे. घटना के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक, वार्डन और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: 'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा

बिना बताए निकले थे छात्र 

पुलिस ने बताया कि ये पांचों विद्यार्थी पास के सरसुन गांव में नवरात्र उत्सव में शामिल होने के लिए चुपके से स्कूल से बाहर निकल गए थे.  जव्हार थाने के एक अधिकारी ने बताया, "पांचों छात्र छात्रावास से चुपके से निकलकर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गए थे. 19 अक्टूबर को तड़के 2:30 एवं तीन बजे के बीच स्कूल लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल कोंगड़ी घाट पर भीषण हादसे का शिकार हो गई. हादसे में सुमित मोतीराम भिंगल (18) और प्रीतम गणेश पोटिंडा (15) की मौत हो गई जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए."

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से गुजर रहे एक मोटर चालक ने जव्हार पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया. पालघर जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि एक छात्र की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छात्रों को जव्हार के पतंगशाह कॉटेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने एक और छात्र को मृत घोषित कर दिया। 

तीनों की हालत स्थिर 

प्रशासन ने बताया कि बाकी तीन घायल छात्र, जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए नासिक के जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार, घायल तीनों छात्रों की हालत स्थिर है और उनमें सुधार हो रहा है. इनमें से दो छात्र कक्षा नौ के थे, एक कक्षा दस का था, और दो अन्य छात्र कक्षा बारह के थे. 

आश्रम पर उठे सवाल 

इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि पांच छात्र स्कूल के प्रधानाध्यापक, छात्रावास वार्डन और चौकीदार की निगरानी से बचकर, बिना किसी की नज़र में आए, देर रात छात्रावास से बाहर कैसे निकल गए. एक अधिकारी ने बताया कि एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना (आईटीडीपी) की जांच समिति की रिपोर्ट में सुरक्षा में गंभीर लापरवाही सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, गैर-आवासीय छात्रों को छात्रावास में प्रवेश की अनुमति दी गई थी. इसके अलावा, पहले चेतावनी दिए जाने के बावजूद सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे.

जव्हार में आईटीडीपी के परियोजना अधिकारी एवं सहायक जिलाधिकारी सिद्धार्थ रामकुमार ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रबंधन, प्रधानाध्यापक, छात्रावास वार्डन और चौकीदार को कारण बताओ नोटिस जारी किए.

यह भी पढ़ें: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
Embed widget