एक्सप्लोरर

प्रफुल्ल पटेल पर अजित पवार ने फिर जताया भरोसा, राज्यसभा का दिया टिकट

Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है. इससे एक दिन पहले अजित पवार गुट की एनसीपी से उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी गई है.

Maharashtra News: अजित पवार (Ajit Pawar) गुट की एनसीपी से प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. प्रफुल्ल पटेल, उन नेताओं में रहे हैं जिन्होंने पिछले साल शरद पवार (Sharad Pawar) से बगावत कर दी थी. प्रफुल्ल पटेल केंद्र की यूपीए सरकार में मंत्री रह चुके हैं. उन्हें अजित पवार का बेहद करीबी माना जाता है. महाराष्ट्र (Maharashtra) में राज्यसभा की छह सीटें खाली हो रही हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन की बीजेपी ने तीन, शिवसेना ने एक और एनसीपी ने भी एक उम्मीदवार का एलान कर दिया है. 15 फरवरी को नामांकन का आखिरी दिन है और अजित पवार की पार्टी ने ठीक एक दिन पहले उम्मीदवार के नाम का एलान किया. 

बीजेपी ने अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और अजित गोपछड़े को मौका दिया है जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मिलिंद देवड़ा को उम्मीदवार बनाया है. वह कुछ दिन पहले ही शिवसेना से जुड़े हैं. वहीं, अशोक चव्हाण को बीजेपी ने ज्वाइन करने के 48 घंटे के भीतर कैंडिडेट बना दिया गया. जिस वजह से कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाना पटोले ने कहा कि यह बहुत हैरान करने वाली बात है कि अपने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दूसरी पार्टी से आयात किए गए नेताओं को बीजेपी महाराष्ट्र में चुनाव लड़ाना चाहती है.

सत्तारूढ़ पार्टी के विधानसभा में संख्या बल को देखा जाए तो इसे पांच सीटें आसानी से मिल जाएंगी. महाराष्ट्र के विधानसभा सदस्यों के आंकड़े के लिहाज से यहां से एक राज्यसभा उम्मीदवार को जीतने के लिए 42 विधायकों का सपोर्ट चाहिए. ऐसे में अगर विपक्षी कांग्रेस की बात करें तो इसके दो विधायक निकल चुके हैं तो इसके पास ठीक 42 विधायक ही हैं जिससे वह कम से कम एक नेता को राज्यसभा भेज सकती है. 

इन नेताओं को पूरा हो रहा कार्यकाल
महाराष्ट्र से इस साल बीजेपी के प्रकाश जावड़ेकर, नारायण राणे, वी मुरलीधरन, कांग्रेस के कुमार केतकर, उद्धव ठाकरे की पार्टी से अनिल देसाई और शरद पवार के गुट वाली एनसीपी से वंदना चव्हाण का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. एनसीपी और शिवसेना के विभाजन होने के कारण शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे  गुट को झटका लगा है. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: महाराष्ट्र BJP चीफ का कांग्रेस पर तंज, कहा- 'शरद पवार से ज्यादा खराब स्थिति तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget