एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र BJP चीफ का कांग्रेस पर तंज, कहा- 'शरद पवार से ज्यादा खराब स्थिति तो...'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से बुधवार को पत्रकार वार्ता की गई. इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवानकुले ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए.

Maharashtra News: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमले किए. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 2047 तक भी सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी. वहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस और शरद पवार (Sharad Pawar) के गुट वाली एनसीपी के पास अब कुछ नहीं बचा है. शरद पवार से ज्यादा खराब स्तिथि कांग्रेस पार्टी की है. आने वाले दिनों में कांग्रेस की हालत यह होगी कि उनकी वर्किंग कमेटी में भी कोई नहीं बचेगा. मोदी के गारंटी के आगे कांग्रेस कहीं नहीं है. 

बता दें कि बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए तीन नामों की घोषणा की है. इनमें मेधा कुलकर्णी, अजीत गोपछड़े के अलावा अशोक चव्हाण का भी नाम है. अशोक चव्हाण दो दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं. चव्हाण को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित करने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था. पटोले ने आरोप लगाया कि बीजेपी भ्रष्टाचारियों को इकट्ठा कर रही है. दरअसल, कुछ दिन पहले चंद्रशेखर बवानकुले ने ही कहा था कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिलेगी. उस वक्त उन्होंने कहा था कि दूसरे पार्टी के शीर्ष नेता चुनाव से पहले बीजेपी ज्वाइन करेंगे. यह भी कहा था कि अशोक चव्हाण भी बीजेपी में शामिल होंगे.

वहीं, अशोक चव्हाण जब बीजेपी में शामिल हुए थे तब बवानकुले भी उस कार्यक्रम में मौजूद थे. उन्होंने पांच रुपये की फीस चुकाते हुए बीजेपी में शामिल हो गए. अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ने के निर्णय पर कहा था, ''कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला आसान नहीं था. मैंने इसके बारे में बहुत सोचा. पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मैंने भी कांग्रेस में अपना योगदान दिया है.''

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election 2024: मिलिंद देवड़ा को मिला गिफ्ट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget